ग्वालियर
न्यू कलेक्ट्रेट के पास बने नए जिला कोर्ट के भवन के परिसर की दो बीघा जमीन को जिला प्रशासन नेअतिक्रमण से मुक्त कराया। यहां बाउंड्रीवॉल व अन्य तरीके से कब्जा किया गया था जिसे हटाकर सीमांकन किया गया और विभाग को कब्जा दिया गया। एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया,तहसीलदार सिटी सेंटर शिवानी पांडे ने निगम अमले के माध्यम से यह कार्रवाई कराई।
एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि यहां जिला कोर्ट का नया भवन करीब 4 हेक्टेयर में बनाया गया है। यहां जिला कोर्ट के परिसर की जमीन पर अनिल तायल,अशोक गुप्ता और डॉ अरविंद दुबे सहित सात-आठ लोगों का कब्जा था जिसे हटाया गया। इन लोगों को पहले नोटिस भी जारी किए गए थे। अब जिला कोर्ट की जमीन उनके विभाग के सुपुर्द कर दी गई है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal