बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना का शाहपुर राखड़ बांध कल दिनांक 06/10/2019 को रविवार शाम करीब 4:30 बजे के आसपास फुट जाने से राख पानी का तांडव तेज रफ्तार में बाढ़ बहते हुए सूर्या नाला गहिलगढ़ – अमहवा टोला – जुवाड़ी से बहते हुये रिहंद जलाशय के ओर बह रहा है ।

वही घटना की सूचना मिलते ही विध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर फँसे 03 मजदूरों को राखड़ से लथपथ बाहर निकाला गया और वही गहिलगढ़ वासियों का कहना है कि राखड़ डैम उत्तर दिशा में फूटने से गांव में क्षति नहीं पहुंची है आशंका किया जा रहा है कि कहीं पश्चिम दिशा में डैम फूट जाता तो गहीलगढ़ पूरब ग्रामवासीयों की जान खतरे में होती और आये दिन कभी भी दुर्घटना होने की संभावनाये बनी हुई है वही स्थानीय गहिलगढ़ (पूरब) वासियो ने बताया कि रातभर डरकर रात बिताए है और वही दर्जन भर निवासियो ने बताया कि कुल लगभग सैकड़ो की संख्या में गाय – बैल, भैंस पड़वा -पड़िया, बछिया – बछवा जो प्रतिदिन की तरह ग्राम जुवाड़ी, जयनगर, अमहवा टोला गहिलगढ़, चंदावल सेमरिया, तेलगवा सहित समस्त गांव के मवेशी घास चरने के जाते थे जो वापस आने का समय हो चुका था कई घरों में मवेशी नहीं पहुंचे है और स्थानीय कहते है कि राख पानी मे बहने – दबने एवं मरने की संभावना जताई जा रही है ।
आज सुबह में ग्रामवासी अपने गुम हुये मवेशी को ढूढने हेतु गेट के अंदर जाने का प्रयास किये तो एनटीपीसी सीआईइससफ जवान द्वारा गेट के अंदर जाने से मना किया गया वही गेट पर खड़े ग्रामीण किसानों ने बताया है नाम इस प्रकार है केशव प्रसाद 3 गाय 2 बछड़ा, रामजनम वर्मा 4 गाय 2 बछड़ा, रामप्यारे बर्मा 2 बैल 1गाय 1 बछिया 1 बछवा, अजीत कुमार शाह 2 भैंस 1 जर्सी गाय, रामकृष्ण 2 भैंस 2 जर्सी गाय, विनय शाह 3 गाय 2 बैल, प्रदीप शाह 13 भैंस, रामगोविंद साकेत 2 गाय 1 बछिया, विनोद शाह 2 गाय, संतोष शाह 2 गाय, सीता शाह 1 गाय, हंसलाल साहू/हरिप्रसाद 5 भैस 1पड़वा 5 गाय 2 बछिया 2 बछवा, मागु वर्मा 6 गाय, 2 बछवा, जनकलाल वर्मा 6 गाय, छोटेलाल साहू 2 जर्सी गाय है और स्थानीय ग्रामीण बताते है कि कुल आसपास लगभग 250 घरों की बस्ती बसी है और उन लोगो के मवेशी घर नहीं पहुंचे है बहने व फंसे होने की संभावना जताई जा रही है और नुकसान की भरपाई व मुआवजा की चर्चा करते दिखे और बना जाँच का विषय वही ग्रामीण जन जिला प्रशासन से न्याय की माँग की है ।
पुलिस का कहना है
वही एनटीपीसी के राख बांध फूटने कि घटना से कोई जनहानि नही हुई है परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal