ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/10/2019
गनियारी के हिरवाह मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़कें खस्ताहाल, सड़क में बने बड़े – बड़े गढ्ढे को भराई हेतु उठी माँग।।
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शारदेय नवरात्रि में श्री दुर्गा पूजनोत्सव के बाद श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कल दिनांक 08/10/2019 को होना है जो नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित प्रतिमा विसर्जन स्थान – हिरवाह मेन रोड की किनारे दूसरी पुलिया के पास की गयीं है जहाँ पर नपानि सिंगरौली द्वारा साफ – सफाई व लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है ।

वही गनियारी हिरवाह मोड़ से बन रहे प्रधानमंत्री आवास तक सड़क में बड़े – बड़े गड्ढे हो चुके है जिसके कारण प्रतिमा वाहन को काफी परेशानियों व गढ्ढो के हिचकोले के साथ – साथ नुकसान होने की संभावना बनी हुई है वही रात दिन आवाजाही से करने वाले वाहन मालिकों एवं स्थानियो ने नपानि सिंगरौली प्रशासन से माँग की है अतिशीघ्र गढ्ढो की भराई की जाये ताकि न्यायोचित हो सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal