“हिम्मत समाचार” (राजकुमार सिंह) “जेपी विश्वकर्मा”
(सिंगरौली)विंध्यनगर एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना का शाहपुर राखड़ बांध रविवार सायं करीब 4:30 बजे ढह गया जिससे तांडव मचाते तेज रफ्तार में राख मिश्रित बाढ़ बहते हुए सूर्या नाला गहिलगढ़ अमहवा टोला जुवाड़ी से बहते हुए रिहंद जलाशय के ओर बह रहा है
घटना की सूचना मिलते ही टीआई मनीष त्रिपाठी एवं पूरी टीम के साथ पहुंचकर तीन मजदूरों को राखड़ से लथपथ बाहर निकाले गए,!

गहिलगढ़ वासियों का कहना है कि राखड़ डैम उत्तर की दिशा में फूटने से गांव में क्षति नहीं पहुंची है,!
आशंका किया जा रहा है कि कहीं पश्चिम दिशा में डैम फूटा होता तो गहीलगढ़ ग्रामवासीयों की जान खतरे में होती और आए दिन कभी भी दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी हुई है,!
बताई गई जानकारी के अनुसार मवेशियों की दबने की आशंका बनी हुई है,
सोमवार की सुबह ग्रामवासी गेट के अंदर जाने का प्रयास किए लेकिन एनटीपीसी सी.आई .सफ द्वाराअंदर नहीं जाने दिया गया,
पुलिस का कहना है,! एनटीपीसी के राख बांध ढहने कि घटना से कोई जनहानि नही हुई है परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है ,!
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal