Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

देहात व शहर के प्रवेश द्वार तथा मुख्य सड़कों से लगे थानेप्रभार में , लाइन में इंस्पेक्टर

ग्वालियर-
शहर के प्रवेश द्वार पुरानी छावनी सहित हाईवे के प्रमुख रोड के तिघरा, मोहना, पनिहार,घाटीगांव सहित 10 से अधिक थाने चार माह से प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। राजनीतिक व प्रशासनिक दखल के कारण एसपी यहां टीआई की पोस्टिंग नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि पुलिस लाइन में छह इंस्पेक्टर टीआई की पोस्टिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं।
देहात व शहर के प्रवेश द्वार तथा मुख्य सड़कों से लगे थानेप्रभार में , शिकायतों के बाद लाइन में इंस्पेक्टर
 
रेलवे स्टेशन, इंटरस्टेट बस स्टैंड, डीआरडीई काॅलोनी, फूलबाग व डीआरडीई को कवर करने वाले पड़ाव थाने के टीआई प्रशांत यादव को विधायक प्रवीण पाठक व कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के कारण गत माह 21 तारीख को हटाया था, लेकिन उसके बाद यहां कोई दूसरा टीआई पदस्थ नहीं किया गया। पुलिस अफसरों में तालमेल की कमी तथा राजनीतिक दखल के कारण एक नाम फाइनल नहीं हो पाया है। यह स्थित पड़ाव थाने की ही नहीं बल्कि देहात व शहर के प्रवेश द्वार तथा मुख्य सड़कों से लगे थानों की भी हैं।
 
राजनीतिक दखल से टली पोस्टिंग
 
त्योहार नजदीक होने के कारण शहर में माल की आवक-जावक बढ़ गई है। गुड्स के अलावा, होटल, प्रतिष्ठान व संस्थानों की चेकिंग आदि के कारण कमाई भी बढ़ गई है। ऐसे में इन प्राइम थानों के लिए सिफ़ारिशी इंस्पेक्टर गोटियां फिट कर रहे हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक दबाव व आला अफसरों के दखल के चलते पोस्टिंग टाली जा रही है।
 
दखल से नहीं हो पा रही हैं टीआई की पोस्टिंग
 
यह पड़ता है स्टाफ पर असर
 
यह इंस्पेक्टर हैं अभी पुलिस लाइन में
 
इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि कुछ थानों में राजनेताओं की तो कुछ में पुलिस अफसरों की पसंद के सब इंस्पेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। अभी वर्तमान में छह इंस्पेक्टर लाइन में बैठे हैं उनमें केडी सिंह, वीर सिंह ठाकुर, आलोक त्रिवेदी, प्रशांत यादव, अनिलभदौरिया, राधेश्याम चौहान शामिल हैं। जिसमें प्रशांत यादव को हाल ही में पड़ाव से हटाया गया है। अनिल भदौरिया को ग्वालियर थाने से लाइन बुलाकर प्रीति भार्गव को ग्वालियर थाने भेजा गया है।
 
एक थाने में औसतन चार सब इंस्पेक्टर सहित 40 एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक पदस्थ होते हैं। इंस्पेक्टर को टाउन इंस्पेक्टर (टीआई) की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। वह थाने की सीमा में आने वाले क्षेत्र को सब इंस्पेक्टरों के हिसाब से बीट सिस्टम में बांटता है और कार्य विभाजन करता है। नाइट गश्त, पेशी, कोर्ट का कार्य, गिरफ्तारी, चालान, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही व संगीन अपराधों की विवेचना का सुपरविजन करता है। टीआई की अनुपस्थिति में यह कार्य किसी एक सब इंस्पेक्टर को सौंप दिया जाता है।
 
यह थाने हैं प्रभार में
 
अभी वर्तमान में शहर की सीमा से लगे तिघरा, गिरवाई, पिछोर, आंतरी, घाटीगांव, मोहना, पनिहार, आरोन, बिजौली, उटीला और पड़ाव के थाने प्रभार में चल रहे हैं। यहां इस बात की शिकायत ज्यादा है कि बॉर्डर के थाने अधिक एक्टिव नहीं होने से अवैध रेत का व्यापार धड़ल्ले से सांठगांठसे चल रहा है।
 
यह हैं प्रभारी जो थानों में पदस्थ हैं
 
थाना प्रभारी
 
तिघरा दिनेश राजपूत
 
गिरवाई देवेेंद्र सिंह
 
पिछोर —- प्रभार में —-
 
आंतरी जितेन्द्र मावई
 
घाटीगांव गजेंद्र धाकड़
 
मोहना दीपक गौतम
 
पनिहार अमित शर्मा
 
आरोन बलराम मांझी
 
बिजौली सुरजीत परमार
 
उटीला रघुवीर मीणा
 
पड़ाव बलवीर सिंह
 
कर रहे हैं पोस्टिंग की समीक्षा
 
हम सभी थानों में पोस्टिंग की समीक्षा कर रहे हैं। जहां पर भी थाने प्रभार में हैं समीक्षा के बाद बहुत जल्द इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की जाएगी। नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...