बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 05/10/2019 को पूरे शहर में नवरात्र की धूम मची हुई है इस दौरान मां के भक्त अपने अंदाज में माताजी की भक्ति में लीन है और शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र में मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था श्रद्धा और अगाध समर्पण प्रदर्शित करते हुये आज बैढ़न शहर में केशवनगर दुर्गा कमेटी महिला मंडल और युवा मंडल सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व सेवा निवृत्त सीएसपी – गोविंद पाण्डेय एवं संयोजक- डॉ. दाता देव मिश्रा, संरक्षक – डीएन सिंह के नेतृत्व में शिवधाम मंदिर से 551 मीटर की लंबी चुनरी यात्रा मंदिर पुरोहित एनपी मिश्रा के द्वारा विधि विधान पूजन अर्चन के उपरांत चुनरी यात्रा निकाली गयी और चुनरी यात्रा निकालने से पहले भक्तों द्वारा मां काली मंदिर में माता काली जी की पूजा अर्चन किया गया और माता को प्रसाद आदि चढ़ाया गया और इसके बाद चुनरी यात्रा की शुरुआत शिवधाम मंदिर से की गयी जो शहर के मुख्य मार्ग तुलसी मार्ग – गनियारी रोड से होते हुये माता की चुनरी हाथों में उठाये हुये महिलाएं और पुरुष बच्चे गाते – बजाते और ढोल – नगाड़े के साथ चल रहे थे और उक्त यात्रा में भाव विभोर थीं और चुनरी यात्रा में शहर के अलावा आस-पास के गांव और कस्बों से आये श्रद्धालुओं ने भी उत्साह से भाग लिया कई स्थानो पर यात्रा का नागरिक संगठनों ने स्वागत सत्कार कर फूलों की पंखुड़ियां बरसायी गयी करीबन 02:00 बजे चुनरी यात्रा की शुरुआत शिवधाम मन्दिर से हुई थी जिसमे सैकड़ो महिलाये – पुरुष, बच्चे युवा जय माता की जय घोष और माता के भजन पर झूमते हुये निकले जिसमें श्री दुर्गा वाहिनी की महिलाएं सोनम रवानी के नेतृत्व में और व्यास मंडली की महिलाएं भी शिरकत की इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में अमृत विद्यापीठ के प्रचार्य डॉ. अश्वनी तिवारी भी स्कूली बच्चों के साथ शिरकत किये साथ ही शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और वही 551 मीटर की चुनरी यात्रा को लोग देखने वालो की ताँता लगा रहा वही चुनरी यात्रा करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर केशव नगर में स्थित मां

दुर्गा के पंडाल पर पहुंची जहां भक्तों ने शाम की बेला में आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाये ।
वही डॉ दाता देव मिश्रा एवं अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने चुनरी यात्रा पर कहा कि यह चुनरी यात्रा सिंगरौली का गौरव है और मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी चुनरी यात्रा होती है चुनरी यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं को इन्होंने साधुवाद दिया और चुनरी यात्रा जैसे ही केशवनगर दुर्गा पंडाल पर पहुंची तो वहां के लोगों ने खासकर महिलाओं ने मां की भक्ति में लीन होकर जमकर थिरकीं और पुलिस प्रशासन की चाक – चौबंद व्यवस्था रही ।
उक्त चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से शामिल पूर्व सीएसपी- गोविंद पाण्डेय (अध्यक्ष), डी.एन. सिंह, संरक्षक – डॉ. डीडी मिश्रा, संयोजक युवा मंडल अध्यक्ष- सोनू सरदार, विनोद पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, रंगबहादुर सिंह, डॉ. डी.के. मिश्रा, उमेश, सत्यम, विष्णु, जय नारवाणी, श्रवण शाह, सचिन दवे, अमृत विद्यापीठ संचालक- डॉ. अश्वनी तिवारी, डॉ. आरडी पाण्डेय, विकासदेव पाण्डेय, अर्जुन गुप्ता, संतोष सोनी (पूर्णमासी), अनुराधा पाण्डेय, पूनम मिश्रा, शकुंतला सिंह, अन्नपूर्णा राय, सुनैना सिंह, सुषमा पाण्डेय, विमला सिंह, पुनीत गौर, रेशमा मिश्रा, मीनू पाण्डेय, शिखा दवे, इंद्राणी केसरी, निर्मला सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाये – पुरुष, बच्चे युवा मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal