लबढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 05 अक्टूबर 2019 को नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह ने कहा है कि आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिये शहर सरकार उनके घर-घर पहुच रही है और लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ ई- नगर पालिका एप के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य भी शहर सरकार के माध्यम से किया जा रहा है।
निगमायुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम “शहर सरकार आपके द्वार”अभियान के दौरान नागरिको को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है और इस अभियान के माध्यम से आम जनों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ ई – नगर पालिका के माध्यम से लोगो को बेहतर सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही है और यह 2 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2019 तक चलने वाले इस अभियान की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी मुहैया करायी गयी है जिसे निगमायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की और उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जो भी समस्या

ये प्राप्त हो रही है उनका तत्काल निराकरण शिविर में ही कराया जा रहा है और जिन समस्याओं का निराकरण शिविर के दौरान नही हुआ है उनके लिए समय सीमा निर्धारित निराकरण किया जायेगा।
निगमायुक्त श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा गठित दल निगम के वार्डों में शिविर आयोजित कर ई-नगर पालिका एप के माध्यम से नागरिक बेहतर सुविधा किस प्रकार घर बैठे प्राप्त कर सकते इसकी जानकारी दी जा रही है।शिविर में नागरिक ई-नगर पालिका के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न करो को आन लाईन जमा कर सकते ऑनलाइन भवन अनुज्ञा से संबंधितए आटोमेटेड बिल्डिंग प्लान अप्रूवल प्राप्त कर सकते है और सूखे एवं गीले कचरे का घर पर पृथक्कीकरण करने की जानकारी शिविर के दौरान दी जा रही है।
उक्त शिविर में स्वच्छता एप एवं ई- नगर पालिका एप नागरिको को मोबाईल फोन पर डाउनलोड कराकर उन्हे नगर निगम के समस्त करो को आन लाईन जमा करने की विधि से अवगत कराया जा रहा है जिससे हर नागरिक घर बैठे अपने समस्त करो का भुगतान कर सकते है और उन्हे नगर निगम कार्यालय नही आना पड़ेगा उनके समय की बचत होगी और वही नगर निगम आयुक्त ने नागरिको से शिविर मे पहुचकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal