बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रात में कोई भूखा न रहे के उद्देश्य से रात में कोई *खाली पेट न सोने पाये के तहत बैढन शहर के राजीव चौक (माजन मोड़) लेकर विध्यनगर इंदिरा चौक तक रात में फुटपाथ – बस स्टैण्ड और अस्पताल के आस – पास मोटर साइकिल से पहुँचकर यह सिलसिला 4 दिनो से रात – रात लगभग 11:00 बजे गरीब व जरूरतमंदों को प्रतिदिन 25 से 30 पूड़ी – सब्जी का पैकेट बनाकर वितरण किया जा रहा है ।

वही “भूखो को खाना खिलाना” टीम के शुरुआत करने वाले नेक विचार के मो. इरशाद पठान, मो. रजा, सोनू सिद्धकी ने आपस मे चर्चा कर विगत दिवस 2 अक्टूबर 2019 को *”भूखों को खाना खिलाना”* 3 लोगो की टीम तैयार कर पहले दिन 2 अक्टूबर की रात में रोटी – सब्जी और लडडू गरीब – जरूरतमन्दो को वितरण किया गया और इस नेक कार्य को देखकर लोग जुड़ते हुये सहयोग दे रहे है जो लगभग प्रत्येक रात में 25 से 30 जरूरतमन्दो को रात में पूड़ी – सब्जी का पैकेट बनवाकर वितरण कार्य जारी है ।
वही मो. इरशाद ने कहा कि खुदा भूखा जगाता जरूर है सुलाता नहीं ये कहावत सच करने के लिए हम और हमारी टीम ने ठाना है कि हम सब मिलकर उक्त नेक कार्य को करते रहेंगे जिस किसी सज्जन को स्वेच्छा से सहयोग करना चाहते हैं तो उक्त मोबाइल नंबर 9826373839, 8435 838328 पर सम्पर्क करें ।
वही टीम के सदस्य मो. रजा बताया कि 4 दिनों में काफी जुड़े और व सहयोग मिल रहा है और मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम डायरेक्टर – डॉ.डी.के. मिश्रा का सहयोग रहा है और वही वरिष्ठ अधिकारी द्वारा गुप्त सहयोग रहा है ।
www.badhatakrwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal