Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरकारी लालफीताशाही 121 साल का इंतजार- , हजार बिस्तर अस्पताल प्रोजेक्ट आईएएस अफसर ने अफसरों को मौखिक निर्देश दिए गति धीमी कर दें

ग्वालियर –

भले ही सरकारी महकमों के मुखिया सीनियर आईएएस काम को तय समय सीमा या फिर उससे पहले करने पर जोर देते हों, लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग में सब कुछ उल्टा हो रहा है। यहां अफसर पूरक बजट तक काम को धीमा रखने या फिर प्रक्रिया में उलझाने की सलाह दे रहे हैं। गत सप्ताह चिकित्सा शिक्षा विभाग के सीनियर आईएएस अफसर ने पीआईयू के अफसरों को मौखिक निर्देश दिए कि वे कार्य की गति धीमी कर दें फिलहाल भुगतान में समस्या आ रही है।
90 के स्थान केवल 33 करोड़ रुपए के काम

राज्य सरकार ने 2018-19 के बजट में 30 करोड़ रुपए ग्वालियर के 1000 बिस्तर के नए अस्पताल के लिए पास किए थे। पीआईयू ने टेंडर कर दिसंबर 2018 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। वर्क आर्डर के हिसाब से ठेका लेने वाली फर्म जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को जून 2021 में कार्य पूर्ण करना है। मतलब औसतन हर माह 10 करोड़ का काम होना चाहिए लेकिन दस माह 100 करोड़ के स्थान पर केवल 33 करोड़ का कार्य हुआ है। चार माह बाद हाल ही में ठेकेदार को 12 करोड़ का भुगतान हुआ है।

बजट की कमी से आई है दिक्कत

धमेंद्र सिंह यादव, संभागीय परियोजना यंत्री, पीआईयू विंग

अभी तक शासन से 30 करोड़ रुपए ही मिल पाए हैं।

नहीं, हम जल्द ही काम में तेजी लाएंगे।
नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।
बजट की कमी के कारण ऐसा हुआ है।

सीधी बात

पूरक बजट दिलाने का प्रयास करेंगे
ग्वालियर का हजार बिस्तर अस्पताल प्रोजेक्ट की जानकारी अफसरों से ली जाएगी। अगर बजट की कमी है तो हम पूरक बजट से प्रोजेक्ट को पैसा दिलाने का प्रयास करेंगे। हमारा पूरी कोशिश है कि अस्पताल का काम समयसीमा में पूरा हो। डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग मप्र

अब तक सिर्फ 30 करोड़ रुपए ही मिले हैं

वर्ष 2019 में हजार बिस्तर अस्पताल के लिए 12 करोड़ रुपए बजट ही जारी हुआ है। वर्ष 2018 में 18 करोड़ मिले थे। ऐसे में अभी तक 30 करोड़ रुपए ही आवंटित हुए हैं जबकि इतनी राशि के काम किए जा चुके हैं और अभी काम जारी है। संजय मस्के, अतिरिक्त परियोजना संचालक, पीआईयू विंग

फर्स्ट फेज-फर्स्ट फेज में 500 बेड के अस्पताल के वार्ड, डॉक्टर्स चेंबर्स व ओपीडी, मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, आईसीयू सहित कई ऑपरेशन थियेटर रहेंगे। वर्तमान में यहां ए व सी ब्लॉक के स्ट्रक्चर खड़े हो गए हैं।

धर्मशाला, पीएम हाउस, पार्किंग

तीसरे फेज में धर्मशाला, पोस्टमार्टम हाउस 800 वाहनों के लिए पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाना है। साथ ही डॉक्टरों के 100 आवास भी बनाए जाना है।

121 साल का इंतजार
अंचल का सबसे बडा अस्पताल जेएएच 1889 में बना था। शहर में जेएएच के अलावा स्वास्थ्य विभाग का मुरार में 200 बेड का जिला अस्पताल स्थापित है। मार्क अस्पताल सहित कई प्रोजेक्ट फेल होने की स्थिति में इलाज के लिए मरीज दिल्ली या अन्य शहरों में जाते है। अब 121 साल बाद शहर आधुनिक सुविधाओं वाला बड़ा सरकारी अस्पताल बनना शुरू हुआ है।

टाइम लिमिट

338 करोड का यह अस्पताल प्रोजेक्ट जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी 86 हजार वर्गमीटर में बन रही है। 17 दिसंबर 2018 से कार्य शुरू किया गया है और प्रोजेक्ट की समय सीमा मई 2021 है।

2003 में घोषणा

अस्पताल की पहली घोषणा 2003 में हुई। तब यह प्रोजेक्ट जेएएच के बंगले तोड़कर बनााना था। सितंबर 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया था।

बी ब्लॉक का निर्माण फर्स्ट फेज के काम के बाद शुरू होगा। इस ब्लॉक में भी अस्पताल के कई विभाग व वार्ड रहेंगे। सैकंड फेज में ओपीडी के साथ डायलेसिस यूनिट, बर्न यूनिट आदि रहेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...