Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवा टीम एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किये गये वृक्षारोपण।।।

“आइए साहब पेड़ लगाएं -5 के तहत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) आज दिनांक 26/09/2019 को “आइए साहब पेड़ लगाये -5″”युवा टीम” सिंगरौली एवं “नवजीवन रहवासी कल्याण समिति” विंध्यनगर और “कृषि विज्ञान केंद्र” सिंगरौली के सँयुक्त तत्वाधान में लगभग 450 छायादार पौधे रीवा कृषि महाविद्यालय से ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव हेतु सिंगरौली आये हुये छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और बचाने हेतु लकड़ी का ट्री – गार्ड लगाया भी लगाया और बराबर चल रहे भवन निर्माण कार्य के कर्मचारी रात – दिन सक्रिय रहते है और देख-रेख करेंगे और रहवासी कल्याण समिति के द्वारा इसके कुछ दिन पूर्व में हर्रई आवासीय कालोनी में लगभग 350 पौधो का वृक्षारोपण किया गया है ।

वही हाल ही में कुछ महीने पूर्व में कृषि विज्ञान केंद्र बैढन के देवरा में भवन निर्माण कार्य हो रहा है जहां अभी से ही वहां पर वृक्षारोंपण व फलदार व छायादार पौधों और आकर्षित करने वाला क्यारी में फल – फूल – सब्जी इत्यादि लगायी गयी है वही जिले के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. चौबे बहुत ही सरल व सहज और काफी मेहनती है जो कम समय मे बजट न होने और जिले में विभिन्न कम्पनियों होने के बावजूद अपने और 3 स्टाप के तनख्वाह के रुपये से मिलाकर कुल 25 हजार रुपये इक्कट्ठा कर किये गये वृक्षारोपण व बगिया को घेरने के लिये सीमेंट पिलर व कटीली तार से पूर्व में घेरा गया है ।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. चौबे, डॉ.जय सिंह, रीवा कृषि महाविद्यालय से आये हुये छात्र- श्रीकांत पटेल, रामविजय लोधी, कुलदीप सिंह सोलंकी, सुरेश चौहान, रोहित साकेत, रामचरण पटेल, अनुप प्रजापति, रवि गौतम, मनीष परोदा, आशीष पाण्डेय, सुधांशु शुक्ला, बागेश मिश्रा, अतुल, रविंद्र दागी, मृत्युंजय तिवारी, रुकड़िया कनैल, रहवासी कल्याण समिति सचिव- एस.डी. गर्ग, कोषाध्यक्ष- एस.एन. बंसल, विनय पाण्डेय, जमुना सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...