Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

परिवहन विभाग की 12 बीघा जमीन को शासन के दूसरे प्रोजेक्ट के लिए दे दी

 
 
ग्वालियर
कंपू स्थित परिवहन विभाग की 12 बीघा जमीन को शासन के दूसरे प्रोजेक्ट के लिए दे दी गई है। इस जमीन के बदले परिवहन विभाग के अफसरों ने सिरोल पहाड़ी पर 25 फरवरी 2019 को पांच हेक्टेयर जमीन मांगी है। जमीन आवंटन में देरी के मामले पर जब संवाददाता ने आरटीओ एमपी सिंह से बात की तो उनका कहना था कि हम कई बार पत्राचार कर चुके हैं लेकिन अभी तक जमीन हमें आवंटित नहीं हो पाई है। इस मामले मे एसडीएम अनिल बनवारिया का कहना है कि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
 
परिवहन ट्रेनिंग सेंटर खुलने के बाद ग्वालियर में परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अन्य कर्मचारियों व अफसरों की ट्रेनिंग हो सकेगी और कई रिफ्रेशर कोर्स संचालित होंगे। सेंटर में क्लासेज के साथ लैब व हॉस्टल भी रहेंगे।
 
मैं इस संबंध में बात करता हूूं
 
परिवहन प्रशिक्षण केंद्र के लिए 12 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है। अब तक जमीन का आवंटन क्योंं नहीं हुआ, यह चेक करवाता हूं। यह प्रोजेक्ट हमारी प्राथमिकता में है, इसलिए हम इस संबंध में ग्वालियर जिला प्रशासन के अफसरों से बात करेंगे। डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, परिवहन आयुक्त, मप्र
 
ट्रेनिंग सेंटर में यह रहेगा खास
 
परिवहन विभाग के इस ट्रेनिंग स्कूल में हॉस्टल, मैस, खेल ग्राउंड, क्लासरूम और फैकल्टी चेंबर रहेंगे। स्कूल की इमारत दो मंजिला होगी। परिवहन विभाग के अपना ट्रेनिंग स्कूल नहीं है, इसलिए अधिकारियों, कर्मचारियों को ट्रेनिंग में परेशानी होती है।
 
सिरोल पहाड़ी पर बनना है ट्रेिनंग सेंटर।
 
आवंटन की प्रक्रिया करेंगे
 
 सिरोल स्थित जमीन का आवंटन परिवहन विभाग को क्यों नहीं हो पाया है, इसकी जानकारी अफसरों से लेकर प्रक्रिया करेंगे। एमबी ओझा, संभागायुक्त, ग्वालियर
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...