बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव मार्गदर्शन में देश के प्रतिष्ठित “सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय” चित्रकूट के सौजन्य से “विशाल नेत्र परीक्षण शिविर” दिनांक 29 सितंबर 2019 को बैढन के सामुदायिक भवन बिलौंजी में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा |इस कार्यक्रम मे चित्रकूट से आये हुये डॉक्टरों द्वारा नेत्र रोगियों को नि:शुल्क में परीक्षण किया जायेगा और चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण उच्च कोटि के उपकरणों से नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में होगा ।

वही बताया जा रहा है कि चिन्हित मरीजों को निःशुल्क में नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जाने व आने के लिये बस द्वारा भेजा जायेगा और साथ – साथ बिस्तर – भोजन – दवा सभी सुविधा निःशुल्क में उपलब्ध होगा ।
उक्त विशाल नेत्र परीक्षण होने वाले शिविर में मुख्य रूप मरीज के आधार कार्ड की 3 प्रति फोटोकॉपी अवश्य लाये और मोतियाबिंद मरीजों का परीक्षण शिविर के बाद निःशुल्क में बस द्वारा उसी दिन चित्रकूट भेजने की व्यवस्था है जो दो-तीन दिन रुकने हेतु जरूरी सामान साथ में जरूर लाये और मरीज के घर के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर होना अतिआवश्यक है ।
उक्त नेत्र शिविर कार्यक्रम रेडक्रॉस द्वारा आयोजित है जिसमें मुख्य सहयोगी संस्था प्रायोजक – “लायंस क्लब बैढन सिटी” है जो अपने साइट फस्ट कार्यक्रम के तहत सभी तरह से रोगियो की सेवा मे तत्पर रहेगी. यह जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी सचिव एवं लायन्स क्लब अध्यक्ष- डॉ. डी.के. मिश्रा ने दी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal