ग्वालियर
डबरामे सिंधी समाज ने शहर के अग्रसेन चौराहा पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान में सिंधी हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों पर किए जा रहे आतंकी हमले के विरोध मे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सिंधी समाज ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पाकिस्तान में सिंधी हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों पर किए जा रहे आतंकी हमले के विरोध मे सिंधी समाज ने शहर के अग्रसेन चौराहा पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
साथ ही इस तरह के कृत्य के पर रोक लगाए जाने की बात कही। इसके बाद समाज के लोगों ने से पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राघवेंद्र पांडेय को सौंपा।
गुरुवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पाकिस्तान में सिंधी हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे वहां रह रहे सिंधी हिंदू अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों पर आतंकी हमले कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। पाकिस्तान में सिंधी समाज के लोगों पर हो रहे इस तरह के अत्याचार पर रोक लगाई जानी चाहिए।
इस मौके पर राजू नारंग, पुनीत हुकवानी, विकास जीवतानी, शंकर आहूजा, हीरा दुरज्ञा, टहलराम मंगतानी, महेश सदाना, सुंदर संतवानी, बसंत वाधवानी, चंदी राम मूरजानी, विक्की अंदानी, अरविंद सदाना, शुशील कुकरेजा, प्रवीण चंदानी, सुनील सीतलानी, दिलीप आहूजा, इंदर पारवानी, पुनीत आहूजा, दीपू चंदानी, करण हुकवानी, धीरज अमुलानी, सत्यपाल डावानी, विनोद आहूजा, विकास वाधवानी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal