ग्वालियर-
जीवाजी विश्वविद्यालय जेयू के कार्य परिषद सदस्य सुनीता बराहादिया ने वर्ष 2013 से 2018 के बीच दी गई छात्रवृत्ति की जांच की मांग की है। ईसी मेंबर ने आरोप लगाया है कि जेयू में दी गई छात्रवृत्ति में घोटाला हुआ है। इस घोटालों में बाबू के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन अधिकारियों पर आंच नहीं आने दी। इस मामले की जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राज्यपाल, कुलपति, उच्च शिक्षा विभाग आदि जगहों पर शिकायत की है।

loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal