Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाला बच्चन गृहमंत्री18 को आएंगें, दोनों रेंजों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, अधिकारी कर रहे होमवर्क

ग्वालियर,
गृहमंत्री बाला बच्चन 18 सितंबर को शहर में आएंगे। गृहमंत्री ग्वालियर-चंबल रेंज के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कर दोनों रेंजों की कानून की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पुलिस अधिकारी मीटिंग के लिए होमवर्क कर रहे हैं। आईजी राजा बाबू सिंह ने रेंज के चारों पुलिस अधीक्षकों से कई विंदुओं पर जानकारी मांगी है।
सबसे पहले पुलिस अधिकारी उपलब्धि गिनाएंगें- पुलिस अधिकारी सबसे पहले बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गये प्रयासों की जानकारी देंगे। इसके अलावा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत स्मैक पकड़ने में मिली सफसता। और संगीन अपराधों में आई कमियों की जानकारी देंगे।
2 अप्रैल की हिंसा पर होमवर्क किया- गृहमंत्री 2 अप्रैल को हुई हिंसा के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी जुटा रहे हैं। गृहमंत्री इस को लेकर सवाल कर सकते हैं।
अवैध उत्खनन पर तैयारी- दोनों रेंजों के पुलिस अधिकारी रेत के अवैध उत्खनन को लेकर अब तक की गई कार्रवाई का नोट तैयार कर रहे हैं। उत्खनन पर रोक लगाने के लिए किए गए उपायों की जानकारी जुटा रहे हैं। गृहमंत्री रेत उत्खनन को लेकर पुलिस अधिकारियों से सवाल कर सकते हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...