Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पशु सड़क पर पकड़ा गया तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर अनुराग चौधरी

ग्वालियर-शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। नगर निगम सड़कों से पकड़े गए मवेशियों को अब केवल जुर्माने की राशि लेकर नहीं छोड़ेगा। मवेशियों को छोड़ने का प्रकरण संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के पास भेजा जाएगा। एसडीएम संबंधित पशुपालक को पशु सड़क पर न छोड़ने के लिए बाउंडओवर करने के बाद ही पशु को छोड़ेंगे। इसके बाद भी अगर पशु सड़क पर पकड़ा गया तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने ये निर्देश रविवार को गौशाला का निरीक्षण कर दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रात में पशुपालन विभाग अपने दो दल शहर में रखें, ताकि दुर्घटना होने पर पशुओं का उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा गौशाला में उपलब्ध गोबर की खाद किसानों को दिलाने की व्यवस्था की जाए।

अपने जन्मदिवस पर श्री चौधरी ने गौशाला में बीमार गौवंश को फल, सब्जी आदि खिलाए। वहीं श्री चौधरी ने निम्माजी की खो में पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक प्रवीण पाठक भी मौजूद थे। श्री चौधरी ने माधव अंधाश्रम में बच्चों के बीच केक काटा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...