Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पशुपालन एवं मछुआ कल्याण मंत्री लाखन सिंहने46 करोड रुपएकीसडकनिर्माणकाकिया भूमिपूजन

ग्वालियर- डबरा
मप्र सरकार के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डांडा खिरक से तिघरा तक लगभग 35 किलोमीटर की सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सडक 46 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी। भूमिपूजन के अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्र के नागरिकगण मौजूद रहे।

पशुपालन मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि भितरवार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डांडा खिरक, बसई, पवा सहित तमाम ऐसे गांव जहां अभी तक विकास नहीं पहुंचा है वहां विकास के कार्य अब निरंतर चलते रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास एवं प्रगति के लिए मैं हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा रहूंगा।

मंत्री श्री लाखन सिंह ने कहा कि यह आदिवासी बहुल एवं गुर्जर बहुल क्षेत्र है यहां क्या-क्या विकास कार्य करना है वह मेरे दिमाग में हैं तथा अब मैं अपने वर्तमान कार्यकाल को पूरा होने तक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराता रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी, इसके लिए संबंधित ठेकेदार गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा मैं फंड की कमी नहीं आने दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बसई गांव एक टापू की तरह है जिसके पगारा डैम पर पुल का निर्माण होना है इसके लिए मैं प्रयासरत हूं तथा इसी क्षेत्र में 22 किलोमीटर की जरूर बननी है वह फॉरेस्ट एरिया में आती है इसके लिए भी मैं प्रयास करता रहूंगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत एवं कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए जखोदी पर एक सबस्टेशन बनवाऊंगा तथा सांक नदी का पुल बहुत छोटा है जो कि थोड़ी सी बारिश में ही ऊपर तक बहने लगता है इस पुल का निर्माण भी मैं कराऊंगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को इस समस्या से राहत मिले। इसके साथ ही महुआ खेड़ा वाली सडक निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करा रहा हूं।

मंत्री श्री लाखन सिंह ने कहा कि डांडा खिरक क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक भव्य गौशाला का निर्माण कराऊंगा, शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय सिंह यादव, पूर्व सरपंच घाटीगांव श्री बामी प्रताप सिंह राठौर, श्री कल्याण स्रोती, श्री बदन सिंह कौरव, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री ओम हरि शर्मा, श्री केदार सिंह किरार, श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर, श्री अमित सिंह राठौर, श्री ओम प्रकाश धाकड, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...