(मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़) कुलदीप सिंह (सन्नी )
HS NEWS/सिंगरौली/मोरवा:-
मोरवा क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज बड़े ही धूमधाम से निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सभी धर्म जाती के लोग जुलूस देखने के लिए निकले अपने घरों से।
जुलूस का रहा मार्ग :-नूरी मोहल्ला, एलआईजी चौराहा, गायत्री मंदिर, होते हुए जामा मस्जिद से ताजिया मिलाप करते हुए सर्किट हाउस रोड, डायमंड पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल चौराहा, मोरवा थाना, इलाहाबाद बैंक, आजाद चौक, नूरी मोहल्ला, बस स्टैंड से होते हुए जामा मस्जिद में समाप्त हुआ। जूलूस में समुदाय के बच्चों से लेकर युवा-बुजुर्ग सभी रहे शामिल। मोरवा के मुस्लिम समुदायों की कमेटी के साथ ग्रामीण अंचलों के भीअखाड़े झंडे तथा कई जगह के ताजिया जुलूस में शामिल हुए।

सोमवार की शाम से ही मोरवा जामा मस्जिद पर सभी कमेटियों द्वारा बनाई गई ताजिया का एकत्रीकरण हुआ। इस दौरान लोगों ने अपनी कला बाजी का भी बखूबी प्रदर्शन किया । गौरतलब है की मोहर्रम महीने का दसवा दिन सबसे ख़ास माना जाता है।
मुहर्रम के महीने में दसवा दिन इस्लाम की रक्षा के लिए हज़रत इमाम हुसैन ने अपने प्राणों का त्याग दिया था। इसे आशूरा भी कहा जाता है। इस दिन शिया मुसलमान इमामबाड़ों में जाकर मातम मनाते हैं और ताज़िया निकालते हैं ये परम्परा सदियों से मनाई जाती रही है।
मोरवा पुलिस चप्पे-चप्पे पर रही तैनात। परिंदे भी पर मारने में रहे ना काम।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal