ग्वालियर-
सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड व कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।रात बेटे के साथ सब्जी खरीदने जा रही महिला को सामने से आए सांड ने पेट में सींग मार दिया। महिला के पेट में सींग फंसने के बाद सांड़ ने हवा में उछालकर सड़क पर पटक दिया। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ लगा ली। दो अन्य महिलाएं भी गिरकर बेहोश हुई है। गंभीर घायल म हिला को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे हैं। पेट में 7 टांके आए हैं। जबकि दो बेहोश महिलाओं को सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचाया गया है। यह घटना हजीरा चौराहा के पास रात 8 बजे की है। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को भी कॉल किया
file photo
file photoहजीरा चार शहर का नाका निवासी 45 वर्षीय ओमवती पत्नी सुरेश कुमार शर्मा अपने बेटे आशीष (17) के साथ रात को सब्जी खरीदने जा रही थी। अभी वह हजीरा चौराहा के पास पहुंची ही थी तभी किसी ने सड़क पर खड़े सांड़ को बिचलित कर दिया। सांड बेकाबू होकर दौड़ता हुआ आया। उसने सामने से महिला के पेट में सींग मारकर उसे हवा में उछाल दिया। महिला करीब 4 फीट हवा में उछली और पीठ के बल जमीन पर गिरी। महिला के पेट से खून बहने लगा। सींग करीब 2 से 3 इंच अंदर घुस चुका था। अभी सांड़ महिला को पैरों से रोंदता उससे पहले महिला के बेटे व अन्य स्थानीय लोगों ने सांड को भगाने का प्रयसा किया। भीड़ के अचानक घेरने से सांड और विचलित हो गया उस ने सड़क पर दौड़ लगा दी। ओमवती से कुछ पीछे आ रही दो महिलाओं को भी टक्कर मारते हुए सांड भाग गया। दोनों महिलाएं गिरकर बेहोश हो गई। ओमवती सहित तीनों महिलाओं को लेकर स्थानीय लोग सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे। ओमवती को जेएएच ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों महिलाओं का इलाज सिविल अस्पताल में ही किया गया।
पेट में आए 7 टांके, जान पर बन आई
जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में ओमवती का इलाज शुरू हुआ है। महिला के पेट से खून लगातार बह रहा था। महिला के पेट में 7 टांके आए हैं। इसके साथ पसलियों में भी चोट है। डॉक्टर की माने तो घाव कुछ और गहरा होता या महिला सिर के बल गिरती तो स्थिति और गंभीर हो जाती। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
सड़कों पर आफत बन जाते हैं आवारा सांड, कुत्ते
शहर की सड़कों पर खड़े आवारा सांड-गाय लोगों की जान के लिए आफत बनते जा रहे हैं। हर दूसरे दिन यह आवारा पशु लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी रात के समय अचानक वाहनों के सामने आकर सड़कों का कारण बनते हैं तो कभी बाजारों में आने वालों टक्कर मारकर घायल कर जाते हैं। पिछले कुछ समय में इन आवारा पशुओं ने कई लोगों को घायल किया है। कुछ की तो जान तक गई है। कुछ चर्चित मामले इस प्रकार है।
– 3 अगस्त को मेला ग्राउंड के सामने भांजे को मिठा खिलाने आ रही वृद्घा को एक सांड ने न केवल टक्कर मारी बल्कि 30 फीट तक घसीटकर भी ले गया। वृद्घा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
– वर्ष 2018 में शिंदे की छावनी पर दो झगड़ते सांड के बीच बची स्कूटी सवार छात्रा की मौत
– फरवरी 2018 में झांसी रोड में बाजार से लौट रही 58 वर्षीय महिला को सांड ने टक्कर मारकर घायल किया, अस्पताल में मौत
आवारा कुत्ते भी लोगों को बना रहे शिकार
सड़क पर आवारा गाय-सांड ही लोगों की जान के दुश्मन नहीं है। शाम होते ही शहर की सडकों पर आवारा कुत्ते भी ि नकल आए हैं। यह अंधेरे में छुपकर खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई वाहन निकलता है तो उस पर एक साथ टूट पड़ते हैं। जिससे सड़क हादसा होता है और वाहन चालक घायल हो गया है। पिछले कुछ महीनों में डॉग बाइट के मामले भी बढ़े हैं। अभी तीन महीने पहले की बात है मुरार के तिकोनिया में आवारा कुत्ता 4 साल की मासूम को गर्दन सहित पकड़कर ले गया था और पेट फाड़ दिया था। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी।
बरसात के मौत में सड़कों पर निकल आते हैं आवारा पशु
नगर निगम लगातार आवारा पशुओं की धरपकड़ कर रहा है। बारिश के मौसम में गांव देहात के पशु भी शहर में आ सकते हैं और यह सड़कों पर जमा हो जाते हैं।
सतपाल सिंह चौहान
नोडल अधिकारी मदाखलत
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal