Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्टीलआयरन- फर्मों पर जीएसटी का छापा,50 की टीम ने 7 ठिकाने घेरे,स्टॉक में अंतर पकड़ा

 
ग्वालियर-
gst
जीएसटी(गुडस एंड सर्विसेस टैक्स)स्टेट की टीम ने दो आयरन और स्टील फर्मों पर छापामार कार्रवार्र शुरू की है। हरीश गुप्ता और प्रदीप गुप्ता दोनों भाई हैं जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर में हरीश गुप्ता की जय माता रानी स्टील और प्रदीप की प्रदीप आयरन के नाम से फर्म हैं। दोनों फर्मों का ज्वाइंट ऑफिसर ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर एक में है इसके अलावा लोहिया बाजार निवास,एकाउंटेंट निवास,स्टाफ सहित जीएसटी टीम ने 7 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। जीएसटी अधिकारियों और पुलिस फोर्स को मिलाकर 50 करीब लोगों ने घेराबंदी की। सेल परचेज,पुराने सालों की बिलिंग, आवक-जावक रिकॉर्ड सहित सभी बिंदुओं पर जीएसटी की टीमें खंगाल रहीं हैं, यहां टीम को बड़ी टैक्स चोरी का संदेह है। टीम को स्टॉक में अंतर मिला है जिससे टैक्स चोरी निकल सकती है। रात तक कार्रवाई जारी रही
ट्रांसपोर्ट नगर में जय माता रानी स्टील और प्रदीप आयरन नाम से दो फर्में हैं जिनका आयरन-स्टील का अच्छा कारोबार है।बाहर भी माल सप्लाई होता है। यहां जीएसटी की एंटी ऐवेजन विंग ने पहले ही सर्विलांस अलर्ट किया था जिसमें इनपुट मिले थे। पहले रेकी के बाद कार्रवाई को कंफर्म किया गया और एक साथ एंटी ऐवेजन टीम ने एक साथ टीमें रवाना कीं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर वन में फर्मों के ऑफिस और गोदाम बड़े हिस्से में हैं। लोहिया बाजार स्थित निवास,एकाउंटेंट का निवास और फर्मों कें शामिल नजदीकी लोगों के ठिकानों पर टीमें पहुंचीं। सात ठिकानों पर अधिकारी मय फोर्स पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। जीएसटी की एंटी ऐवेजन विंग के ज्वाइंट कमिश्नर यूएस बैस के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर मिक्की अग्रवाल ने कार्रवाई को कॉर्डिनेट किया। इसमें सहायक आयुक्त अजय ओझा, राजेश धाकड़, राज्यकर अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी,विवेक शुक्ला,अर्जुन सोलंकी,राहुल भटनागर,गजेंद्र सिकरवार,प्रदीप भदौरिया सहित अन्य शामिल रहे।
 
स्टॉक में मिला अंतर,टैक्स चोरी का हो सकता है खेल
 
जीएसटी की एंटी ऐवेजन ब्यूरो की टीम मौजूदा माल, बिक्री हो चुका माल,पुराने सालों का लेखा-जोखा,फर्मों-कंपनियों के ऑर्डर,करेंट बिलिंग सभी बिंदुओं को परख रही है। प्राथमिक जांच में रात तक की कार्रवाई में स्टॉक में अंतर कंफर्म हो गया जिससे अब यहां टैक्स चोरी से भी इंकार फिलहाल नहीं किया जा सकता है। सभी ठिकानों के रिकॉर्ड भी क्रॉस चेक किए जा रहे हैं। कागजों और मौके पर स्टॉक के अंतर का फायनल आंकलन करने के बाद पेनाल्टी निकल सकती है।
 
एकाउंटेंट नहीं मिला वरना एक दिन में पूरी होती कार्रवाई
 
जीएसटी की इस कार्रवाई में हरीश गुप्ता और प्रदीप गुप्ता के एकाउंटेंट के यहां भी टीम भेजी गई थी लेकिन एकाउंटेंट नहीं मिला, एकाउंटेंट से टीम का सामना जरूरी है,तभी वह एक-एक चीज क्रॉस चेक हो सकेगी।
 
ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारियों में हड़कंप
 
गाड़ियों के बेड़े और फोर्स के साथ जैसे ही दोपहर में ट्रांसपोर्ट नगर टीम पहुंची यहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी सहित आसपास के लोग सकते में आ गए। कारोबारियों में हड़कंप था कि छापामार टीम आई है। वहीं लोहिया बाजार और अन्य ठिकानों पर भी फोर्स के साथ टीम पहुंची थी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...