ग्वालियर
ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच से चोर चोरी कर भाग निकले। जीआरपी ने सूचना पर मामला दर्ज कर लिया। जीआरपी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 126662 लश्कर एक्सप्रेस आगरा से झांसी की ओर जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच क्रमांक एस-5 की सीट नंबर एक व चार पर गोविन्द यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब ग्वालियर से झांसी के लिए रवाना हुई तभी चोरों ने चलती ट्रेन से बैग चोरी कर भाग निकले। बैग में 4 हजार रुपए नगदी व अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित ने झांसी पहुंचकर इसकी शिकायत की

उधर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को दिल्ली की ओर जा रही भोपाल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से तीन मोबाइल चोरी हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में पहुंचकर शिकातय दर्ज की।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal