ग्वालियर-
शिक्षा विभाग की 65 वीं शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के समापन के बाद मध्यप्रदेश शासन की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी सुमन ने डबरासिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उन्हें सिविल अस्पताल में अनेक अव्यवस्थाएं मिलीं, जिसके चलते उन्होंने सिविल अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
अव्यवस्थाएं मिलने परसिविल अस्पताल प्रबंधन को लगा फटकार
श्रीमती इमरती देवी सुमन के द्वारा तीन महीने से कमरे में बंद रखी डिजीटल एक्सरे मशीन को शुरू कराया जिससे लोगों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिल सके
दरअसल , महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी सुमन एसडीएम राघवेंद्र पाण्डेय के साथ सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने शाम को पहुंची।
निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्डों में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि यह सिविल अस्पताल तो है, लेकिन अस्पताल लग नहीं रहा। जगह-जगह गंदगी है तथा व्यवस्थाएं शून्य हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने भी अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की। मरीजों का कहना था कि यहां उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही।
लोगों ने शिकायत दर्ज कराई श्रीमती इमरती देवी सुमन को कि ओपीडी में दोपहर 1 बजे के बाद कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहता, जिसके चलते उन्हें निजी क्लीनिक पर इलाज के लिए मरीजो को जाना पड़ता है,
इसके अलावा अस्पताल का स्टाफ भी र्दुव्यवहार करता है। जिसके चलते उन्होंने सीबीएमओ को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री श्रीमती सुमन डिजीटल एक्सरे रूम में पहुंची,
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal