Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मिशन स्वच्छ भारत के सपनो को साकार करते हुए टीम साहस के युवा,हर जगह हो रही साहस टीम की चर्चाये

सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

जी हां सिंगरौली जिले में स्वच्छता के प्रति यैसा जुनून पहले कभी देखने को नही मिला होगा लेकिन सिंगरौली स्वच्छ बनाये रखने का जो जज्बा साहस टीम के युवाओ में देखने को मिल रहा है वह वाकई में काबिले तारीफ इनके इस कार्य को देखकर चारो तरफ इनके कार्यो की सराहना हो रही है

क्या है टीम साहस

20 से 25 वर्ष के युवाओ द्वारा सिंगरौली में बढ़ती हुई गंदगी और प्रदूषण से सिंगरौली को मुक्त करने व सिंगरौली को हरा भरा बनाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है ये युवा बाकी दिन अपना पढ़ाई लिखाई और काम धंधा करते है लेकिन हप्ते में एक दिन रविवार को सार्वजनिक स्थान जैसे पार्क ,अस्पताल ,मंदिर बस स्टैण्ड ,स्कूल आदि जगहों पर जाकर साफ सफाई का काम करते है घास फूस प्लास्टिक और सभी कचड़ो को साफ कर कूड़ा दान में डाल देते है वही यात्री प्रतिक्षालय और अन्य जगहों पर रंगाई पुताई कर उन स्थानों को नया रूप रंग देते है

आपको बता दे कि जब टीम साहस सफाई का काम सुरु किया था तो इस टीम में मात्र 8 लोग ही थे और आज टीम साहस में 22 से ज्यादा युवा जुड़ चुके है युवाओ का स्वच्छता के प्रति चलाये जा रहे अभियान की हर कोई प्रसंसा कर रहा है वही कई जनप्रतिनिधि भी इनके इस कार्य की सराहना किये हैं

टीम साहस के लीडर आदित्य सिन्हा से जब एम पी ब्रेकिंग न्यूज की टीम ने बात किया तो उन्होंने बताया कि सिंगरौली को स्वच्छ व हरा भरा बनाना और लोगो को जागरूक करना हमारा प्रयास है वही आगे आदित्य ने बताया कि हम लोगो ने हप्ते में एक दिन रविवार को सुबह 7 बजे हम लोग एक जगह का चयन करते है फिर सुबह के 8 बजे उस स्थान की साफ सफाई करने निकल जाते है अब तक टीम साहस के द्वारा 4 जगहो पर सफाई अभियान चलाकर सिंगरौली को स्वच्छ बनाने का कार्य किया है वही टीम साहस के सदस्य आपस मे पैसा इकट्ठा कर साफ सफाई के सामान खरीदने के साथ पौधा की खरीदारी कर सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण का कार्य भी कर रहे हैं

जिला काँग्रेस महासचिव ने किया सराहना

युवाओ के जोश और सराहनीय कार्य को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शेखर सिंह ने टीम साहस की सराहना करते हुए कहा कि इन युवाओ का कार्य वाकई काबिले तारीफ है अगर हर कोई इन युवाओ की राह पर चलने लगे तो वो दिन दूर नही जब सिंगरौली स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करेगी

टीम साहस के सदस्य

आदित्य सिन्हा (टीम लीडर),मनीष राजभर,नितिन सिंह,अंचल सिंह,रोहित सिंह बघेल,लोकेश नागर, विकास प्रसाद,प्रसून तिवारी,सुभाष झा,सागर कुमार,शुभम तिवारी,संतोष सोनी,गौतम कुमार,आशुतोष वर्मा व रंजू खैरवार

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...