Hs-News- (Mp)- Singrauli- Raj Kumara Singh- R.p.Soni :- विरोधियो के अनुसार देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी द्वारा महिलाओं के सुख सम्मान के लिए उज्जवला योजना लागू कर पूंजीपतियों का झोली भर देश का खजाना खाली कर महिलाओं के सम्मान का ढिंढोरा पीट रहे हैं ।

_वहीं आदिवासी गरीब महिला कलेक्टर एसपी से अपमानित होने का गुहार लगा रही हैं इसका खुलासा तब हुआ जब सीधी जिला रामपुर नैकिन थाना चुरहट अंतर्गत ग्राम पंचायत बूसी (तिवरिगवां) कि कई महिलाएं द्वारा कलेक्टर एसपी को दिए गए पत्र से पता चला ग्राम पंचायत बूसी तत्कालीन सचिव मनोज तिवारी पिता स्वर्गीय पदुमनाथ तिवारी निवासी परसवार एवं सचिव दलाल आभास पान्डे पिता राकेश पान्डे ग्राम पंचायत बूसी के गरीब महिलाओं का आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो, पासबुक, आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर प्रताप गैस सर्विस सीधी “भारत गैस” से उज्जवला गैस कनेक्शन जारी करा होटल दुकानदारों को बिक्री कर दिया गया महिलाओं द्वारा गैस मांगने पर आज-कल कर वर्षों बिताने के बाद अब गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी भी दिया जा रहा हैं।

ये गैस कनेक्शन किया गया विक्री :-ग्राम पंचायत बूसी तत्कालिक सचिव मनोज तिवारी दलाल आभास पान्डे द्वारा निवासी बेवा महिला मनरजुआ रावत पति स्वर्गीय बुद्धसेन रावत गैस कनेक्शन जारी दिनांक 31/9/2018 पीजी नं.98802531 सीरियल क्रमांक 24096, गुड़िया कोल पति पप्पू कोल कनेक्शन जारी दिनांक 30/11/2018 पीजी नं.98763275,एवं सबिता साकेत पति रामकिशोर साकेत कनेक्शन जारी दिनांक

30/11/2018 पीजी नं.98763807 सीरियल नंबर 34095, के साथ महिलाओं ने भारी संख्या मे उज्जवला गैस कनेक्शन जारी करा मनोज तिवारी एवं आभास पान्डे पर स्वयं प्राप्त कर गैस होटल दुकानदारों को बिक्री करने आरोप लगाया गया सथ ही गैस दिलाते हुए किए गए अपराध के प्रति एफ आई आर दर्ज कराने का मांग किया गया है।_
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal