ग्वालियर -जेएएच अस्पतालकी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। सिंधिया नगर के रहने वाले आनंद जोशी ने आरोप लगाया है कि उनके मौसाजी मनोज जोशी निवासी धनोरा को किडनी संबंधी परेशानी के कारण मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी जाटव को दिखाया था, जिन्होंने मनोज को आईसीयू में भर्ती कर लिया। आईसीयू में तैनात डॉ. आकाश ने आनंद से कहा कि वे अपने मरीज का इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड कराकर लाएं। आनंद मनोज को लेकर शाम 4:30 बजे रेडियोलॉजी विभाग पहुंचे। आनंद ने बताया यहां डॉक्टरों ने कहा कि अभी इंतजार करो। वह बार-बार अल्ट्रासाउंड के लिए निवेदन करते रहे लेकिन डॉक्टर ने उनकी एक न सुनी। रात करीब 8:30 बजे जब अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर आया, तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। आनंद ने फोन पर अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की है।

प्रसूता को अधीक्षक ने कराया भर्ती: केआरएच में 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला गीता पत्नीसुरेश यादव का प्रसव होने के बाद भी गायनिक की डॉक्टरों द्वारा भर्ती नहीं करने की शिकायत पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा को मिली। इसके बाद वे उसे स्वयं लेकर लेबर रूम पहुंचे। प्रसूता के पति से 500 रुपए मांगने वाली नर्स से उन्होंने कहा कि आगे से इस तरह की शिकायत मिली तो नौकरी से बाहर कर दूंगा। इसी बीच विधायक प्रवीण पाठक भी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रसूता के पति की आर्थिक मदद की।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal