Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली सभागार में चल रहे परिषद में मूलभूत सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री आवास – सीवरेज – स्वच्छता पर मचा हंगामा।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/09/2019

BK NEWS सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सरकार की जनकल्याणकारी बरसात व धूप से राहत मिलने “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत गरीबो एवं भूमिहीनो को मिलने वाले पक्का मकान लेने हेतु जो पूर्व में 20 हजार जमा किये थे जो अब 1लाख 80 हजार रुपये और जमा करवाये जाने को लेकर पार्षद-

संजीव अग्रवाल व हीरालाल सोनी ने बात उठाया और कब तक मे हितग्राहियों को आवास दिलाये जायेगे किस्तो में रुपये जमा करने हेतु नपानि आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह ने आवास मिलने वाले जिनका 2 लाख जमा हो चुके है एवं बैंकों के माध्यम फाइनेंस हो चुके है उनको 1 से डेढ़ महीने में रहने लायक बनाकर निवासरत होंगे और वही एक एनजीओ के एक कर्मचारी द्वारा आवास के लिये रुपये जमा कर फर्जी तरीके से रसीद दी गयी उक्त एनजीओ पर नपानि आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।

वही पार्षद लगनधारी वर्मा ने उपयंत्री – प्रवीण गोस्वामी के नियुक्ति के प्रमोशन पर एवं चालको के ड्यूटी पर सवाल उठाये और जगह जगह सीवरेज कम्पनी के.के. कम्पनी द्वारा जगह – जगह गढ्ढे खोदकर छोड़ दिये गये एवं स्वच्छता पर सवाल उठाये गये नोंक – झोंक के साथ बहस के बीच अभी – अभी परिषद संचालित है वही अत्यधिक पार्षदों ने सीवरेज व पानी पाइप लाइन चल रहे कार्य बंद करवाने की माँग की गयीं है और नपानि द्वारा परिषद में कई प्रकार की भ्रामक जानकारी दी जाती है जैसे – गनियारी के 41 वार्ड शांतिनगर का इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ है जो आदर्श वार्ड 40 में अंकित किया गया है ।

परिषद में मुख्य रूप से नपानि परिषद अध्यक्ष- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, आयुक्त – शिवेन्द्र सिंह, रजनीश पाण्डेय, उपायुक्त- आरपी बैस सहित भारी संख्या में पार्षद एमआईसी सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...