सिंगरौली/ओपुलिस कप्तान जिला सिंगरौली अभिजीत रंजन द्वारा पुलिस को मॉडर्नाइजेशन किए जाने हेतु ट्रैफिक पुलिस को वर्दी पर लगाए जा सकने वाले बॉडी बार्न कैमरे

उपलब्ध कराए गए। इनके जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के वीडियो फुटेज मौके पर रिकॉर्ड कर जारी किए जा सकेंगे और उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध रहेगा जिसके जरिये लगातार कंट्रोल रूम में फुटेज भेजते रहेंगे। एक कैमरा करीब आठ घंटे तक वीडियो सीधा टेलिकास्ट कर सकेगा। इन्हें सड़क पर होेने वाले प्रदर्शन और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही पुलिस के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के उपरांत प्राय: शिकायते प्रकाश में आती है कि पुलिस जबरजस्ती कार्यवाही कर रही है इस पर भी कारगर होगी यह तरकीब। *ट्रैफिक पुलिस के कामों में पारदर्शिता बढ़ेगी*। इससे भ्रष्टाचार पर भी रोकथाम लगेगी। पुलिसकर्मी जो कुछ भी करेंगे, वह सीधा कैमरे में रिकॉर्ड होगा। इससे पुलिस ज्यादातर बेकार की बहसों में पड़ने से बचेगी और नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्यवाही कर सकेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal