बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 31/08/2019 को कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल पर “प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मध्य प्रदेश भोपाल” के आह्वान पर म.प्र. के जिले भर में सांकेतिक एक दिवसीय शांतिपूर्ण तरीके से “प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिंगरौली” ने 07 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर- बीपी पाण्डेय को माँगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

वही प्रमुख माँगे इस प्रकार है- (1) स्कूल संचालन हेतु हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता 1 एकड़ भूमि की अनिवार्यता समाप्त किया जाये (2) प्रभास मान्यता नवीनीकरण स्थाई मान्यता प्रदान किया जाये (3)माध्यमिक शिक्षा टी आई और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अलग-अलग ली जाने वाली सड़कों एक द्वारा लिया जाये (4) विद्यालय संचालन हेतु रजिस्टर्ड किराया नामा की शर्त समाप्त किया जाये एवं मान्यता हेतु नोटराइज्ड किराया नामा लागू किया जाये (5) आरटीई फीस का प्रतिवर्ष समय पर भुगतान किया जाये (6) स्कूलों की मान्यता किसी एक अधिकारी के कार्यालय से दिये जाये (7) विद्यालयों की मान्यता सत्र प्रारंभ होने के पूर्व प्रदान किया जाये और बीच में मान्यता समाप्त न किया जाये वही धरना प्रदर्शन में अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष डॉ.ए.के.तिवारी संचालन जिला सचिव- एमपी अंबेडकर एवं संभागीय उपाध्यक्ष आरती विश्वकर्मा के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
उक्त धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से राजेश पटेल, केपी गुप्ता, उपाध्यक्ष- विद्यापति (एडवोकेट), संभागीय उपाध्यक्ष- आरपी विश्वकर्मा, अनीता सिंह, राजबली, सुशील गुप्ता अध्यक्ष देवसर, बीएल साहू, वीके वर्मा, जेबी गुप्ता, मोबीन अंसारी, सीपी वर्मा, अमित राज, सुनील सिंह, रामलाल सैनी, ओम प्रकाश शाह, आर एस, आरपी तिवारी, एपी द्विवेदी, आरपी शाह, प्रशांत सिंह, राजनारायण कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा, आईडी द्विवेदी, अमर सिंह, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अनिरुद्ध चौरसिया, शिवरंजन गुप्ता, नरेंद्र कुमार शाह, सुखलाल, एलपी जायसवाल, केपी शाह, पन्नालाल साहू, आरके पटेल, पुष्पराज साहू, अमर झा, अमित सिंह चंदेल सहित अन्य जिले भर के विद्यालय संचालक मौजूद रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal