बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव- अमित द्विवेदी के मांग पत्र के आधार पर म.प्र.शासन खनिज एवं संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री – प्रदीप जायसवाल ने केन्द्रीय रेलमंत्री – पीयूष गोयल व जिला कलेक्टर केव्हीएस चौधरी ने डीआरएम पश्चिम मध्य

रेलवे जबलपुर को पत्र लिखकर रेल लाने की आवश्यकता को बताते हुए जिला मुख्यालय बैढऩ तक रेल सेवा बढ़ाने के लिये आग्रह किया गया है ।
उल्लेखनीय हो कि म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी ने वर्ष 2016 से जिला मुख्यालय बैढऩ में रेल सेवा मुहैया कराये जाने के लिये कवायद कर रहे हैं और उन्होंने 2016 में तत्कालीन कलेक्टर – शशांक मिश्रा से मिलकर ज्ञापन दिया था जिसमें तत्कालीन कलेक्टर श्री मिश्र ने डीआरएम पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय बैढऩ में रेल लाने के लिये आग्रह किया था वहीं श्री द्विवेदी ने जीएम जोनल हेड रेलवे – सीएमडी एनसीएल के साथ-साथ 28 मई 2018 को तत्कालीन कलेक्टर – अनुराग चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया था और जिसमें कलेक्टर अनुराग चौधरी ने डिवीजनल रेलवे मैनेजर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के यहां पत्राचार कर उल्लेख किया गया था कि निकट भविष्य में सिंगरौली स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने राज्य शासन की योजना है और इसके अलावा यहां पर विद्युत इकाईयां व कोल कंपनियां स्थापित हैं और जिला मुख्यालय बैढऩ को रेल सेवाओं से जोड़ा जाना विशेष तौर पर बड़ी आवश्यकता है वहीं 22 अगस्त 2019 को श्री द्विवेदी ने खनिज संसाधन मंत्री – प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर जिला मुख्यालय बैढऩ को रेल से जोड़े जाने का आग्रह किये है जिस पर प्रभारी मंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्रालय के केंद्रीयमंत्री- पीयूष गोयल को पत्र लिखकर एनसीएल के कोयला परिवहन हेतु बरगवां तक नई रेल लाईन का प्रस्ताव व गजरा – बहरा और बरगवां-गोरबी में ओव्हरब्रिज का निर्माण, इंटरसिटी एक्सप्रेस मेें एसी कोच की व्यवस्था बढ़ाने और कटनी-सिंगरौली मार्ग का विद्युतीकरण किये जाने श्री द्विवेदी के मांग का समर्थन करते हुये महती आवश्यकता बतायी है ।
*वहीं 26 अगस्त को श्री द्विवेदी ने कलेक्टर – केव्हीएस चौधरी को उक्त रेल के संबंध में ज्ञापन दिया और जिसमें कलेक्टर ने डीआरएम पश्चिम मध्य रेलवे डॉ. मनोज सिंह को पत्र लिखकर सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढऩ को रेलवे सेवा से जोड़ेे का आग्रह किया है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी जिला मुख्यालय बैढऩ को रेल सेवा से जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं और जिसका समर्थन पूर्व व वर्तमान में जिला अधिकारियों के साथ-साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष- सीएमडी एनसीएल व प्रभारी मंत्री समेत अन्य का समर्थन मिल रहा है और चर्चा है कि यदि इसी तरह से श्री द्विवेदी इस जनहित कार्य में सक्रिय रहे तो निश्चित ही एक न एक दिन उनका और बैढऩ वासियों का सपना जरूर साकार होगा।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal