ग्वालियर-
ग्वालियर-झांसी हाईवे टेकनपुर बायपास पर ढाबा के पास गत दिवस बाइक के गाय से टकराने के चलते घायल हुए दंपत्ति में से पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनीं हुई है। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। पीएम के बाद युवक को शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्राम माधौपुर निवासी सोनू पुत्र अतर सिंह जाटव गत गुरुवार को सुबह के समय अपनी पत्नी गुड्डी के साथ ग्वालियर गया था। रात करीब साढ़े आठ वह दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इससे पहले की वह गांव की सड़क पर मुड़ पाते उससे पहले ही पचास मीटर पहले ग्वालियर-झांसी हाईवे टेकनपुर वायपास पर ढाबा के पास बाइक रोड पर खड़ी एक गाय से टकरा गई थी। बाइक से गिरकर पति-पत्नी डिवाइडर से टकराने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में ही दोनों को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाइक के गाय से टकराने के चलते घायल हुए दंपत्ति में से पति की इलाज के दौरान मौत
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal