बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन ग्राम पंचायत क्षेत्र खटखरी के स्थानीय द्वारा आरोप लगाते हुये बताया कि ख़टखरी सरपंच द्वारा सीताशरण साहू द्वारा शासकीय कर्मचारी समिति प्रबंधक- राममिलन साहू को कपिलधारा का कूप बिना बीपीएल में नाम होने व ग्राम पंचायत के पंच परमेश्वर मद का रुपया फर्जी तरीके से आहरण कर पुलिया एवं सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है साथ ही इसी प्रकार कपिलधारा कूप काशी साहू व बबुआ साहू का नहीं बना है रुपया निकाल लिया गया है ।

वही दूसरा मामला आया है कि जबकि शासन का निर्देश है कि शासकीय कर्मचारी को हितग्राही मूलक लाभ नहीं दिया जा सकता और उसका बीपीएल में नाम भी नहीं है फिर भी फर्जी बीपीएल राशन कार्ड में नाम जुड़वाया था तो शिकायत हुई तो प्र.क्र.022/अ-74/12-13 आदेश दिनांक 24/11/2012 को विलोपित हो गया था और राम मिलन साहू का नाम विलोपित कर दिया गया था लेकिन सरपंच सीताशरण साहू का रिश्तेदार होने से सरपंच द्वारा शासकीय कर्मचारी को कपिलधारा का कूप दे दिया गया है ।
*वही क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि किये गये हेरा – फेरी निर्माण कार्यो को जाँच कराकर उचित कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन पत्र दिया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal