बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्ट्रेट का अधिकारी बनकर तथा शासकीय मृत्यु लाभ सहायता राशि दिलवाने का लालच देकर ग्रामीण जनता को ठगने वाला 1 ठग कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।

पुलिस के अनुसार उसने अब तक पाँच ठगी करने का अपराध स्वीकार किया है और पुलिस ने इस संबंध में शेरअली नामक व्यक्ति को बरगवां क्षेत्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है और आरोपी के साथ एक नग मोबाइल एवं नगदी मिलाकर कुल पचास हजार रूपये जप्त किया वही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन ने बताया कि शेरअली ग्राम – देवगवा थाना जियावन का निवासी है उसके द्वारा ग्रामीण जनता को ठगी करने के तीन मामलों का खुलासा किया गया है और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिधेर ग्राम के निवासी- शारदा प्रसाद यादव की पुत्री पूजा उम्र 8 वर्ष का गत 14/06/2019 को बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी और विगत दिवस 11/08/2019 को को मृतका के पिता को आरोपी ने फोन करके कहा कि वह कलेक्ट्रेट का एक अधिकारी है और मृतक बच्ची की मृत्यु सहायता राशि 5 लाख 50 हजार रूपये का चेक आया है जिसे वह आकर के ले ले साथ में उसने पीड़ित को बताया कि वह उक्त राशि प्राप्त करने के लिए 31 हजार 1 सौ 85 रूपये का डीडी बनवायेगा और 13 अगस्त को सुबह आरोपी ने फिर पीड़ित को फोन किया और कहा कि बतायी राशि लेकर स्टेट बैंक बैढन में आ जाये, पीड़ित ने वहां आकर आरोपी को 28 हजार रूपये दिये और कहा कि इतने ही हैं।
बताते हैं कि आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिये उसके पाँच फोटो खिंचवाये एवं मृत बच्ची का भी फोटो व आधार कार्ड लिया और बैंक में डीडी का फार्म भरवाया गया इसके बाद आरोपी पीड़ित परिवार को लेकर कलेक्ट्रेट गया और यह कहकर फरार हो गया कि वह चेक लेकर के आ रहा है देर शाम तक इंतजार करने के बाद जब आरोपी वापस नहीं आया तो पीड़ित परिवार ने कोतवाली बैढन आकर उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज करवायी। पुलिस ने धारा 420, 170 भादवि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की और इसी प्रकार उसने ग्राम करलो थाना- चितरंगी निवासी – राजबहोरन पनिका के पुत्र सरोज कुमार की मृत्यु के मामले में भी उक्त आरोपी ने पीड़ित परिवार को झांसा देकर 31 हजार 1 सौ 85 रूपये वसूलकर फरार हो गया और यहां भी उसने पीड़ित परिवार को मृत्यु के मुआवजे की पाँच लाख पचास हजार रूपये सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया था।
आरोपी का तीसरा मामला दोनों से भी ज्यादा सनसनीखेज है ग्राम भलुगढ़ थाना बरगवां की निवासी श्रीमती शकुंतला देवी को उनके पति की मृत्यु के एवज में शेर अली ने उन्हें फोन करके छ: लाख चालिस हजार रूपये का चेक देने का झांसा दिया और साथ में उसने पीड़ित महिला से कहा कि उसे छ: लाख चालिस हजार रूपये प्राप्त करने के लिए पहले 80 हजार रूपये देने होंगे और अपने चिर-परिचित अंदाज में आरोपी ने महिला से 80 हजार रूपये ठग लिये और चेक देने के नाम पर कलेक्ट्रेट जाकर वहीं से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शेरअली से अन्य धोखाधड़ी के मामलों में गहन पूछताछ चल रही है आरोपी द्वारा दो और मामले भी अंजाम देने स्वीकार किये हैं ।
*उक्त मामले में की गयी कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – अरूण पाण्डेय, उपनिरीक्षक- मुकेश झारिया, राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक – डी.एन.सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, प्रवीण सिंह, संजीत कुमार, सुमन की अहम भूमिका रहा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal