Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

2 वर्ष पूर्व से फरार चोरी का आरोपी अवैध मादक पदार्थ 1 किलो अधिक गाँजा के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे।।।

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के क्रय – विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम जन को अवैध नशा मुक्त हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर की सतत् निगरानी में विन्ध्यनगर

प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी द्वारा फरार अपराधियो एवं अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध नशे कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। साथ ही दो वर्ष पुराने दो लाख कीमती सामान के चोरी का फरारी ईनामी आरोपी को पकडने में सफलता हासिल हुई है ।

आज दिनांक 22/08/2019 को विन्ध्यनगर थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति यूपी बार्डर तेलगवां के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर वाहन का इन्तजार कर रहा है जिस पर तत्काल एक टीम रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा जप्त किया गया जिसके खिलाफ थाना विन्ध्यनगर में अप.क्र. 342/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर पकड़े गये आरोपी उस्मान बेग पिता इस्तखार बेग निवासी – गोभा दो साल के पुराने चोरी के प्रकरण में भी फरार था ।

वही फरियादी भागवत प्रसाद प्रजापति निवासी मकरोहर ने दिनांक 30/07/17 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रिहन्द डेम चन्दावल के पास में चोरो द्वारा 2 लाख कीमती तार काट कर ले जा रहे है जिस पर थाना विन्ध्यनगर द्वारा उस समय अप.क्र. 224/17 धारा 379 ता.हि. का कायम किया जाकर नाव व चोरी गया तार सहित नौ आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उस्मान बेग फरार हो गया था, तभी से फरारी काट रहा था काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नही हो पा रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया जिसे आज गिरफतार कर लिया गया आरोपी उस्मान बेग पूर्व में गांजा तस्करी सहित चोरी बलवा के अपराध में थाना बैढ़न मे गिरफतार हो चुका है।

*उक्त कार्यवाही में एसआई राममिलन तिवारी, प्र.आर. अरविन्द चतुर्वेदी, संतोष सिंह, आर. संजय सिंह परिहार, अभिमन्यू उपाध्याय, अमजद खांन, आनन्द पटेल साथ ही बैढ़न थाना से प्र.आर. डी.एन. सिंह, अरविन्द दुबे, आर. प्रवीण सिंह की अहम रही है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...