बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के विरुद्ध ऐतिहासिक कदम उठाये गये है जिसमे जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में आज दिनांक 22/08/2019 को सुबह लगभग 11:30 बजे खाद्य पदार्थो में जड़ से मिलावट खोरो के खिलाफ आशा कार्यकताओ एवं नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर के छात्राओं द्वारा दख्ती में स्लोगन लिखे हुये एवं मिलावट खोरो के खिलाफ नारे लगाते हुये “शुद्ध के लिये युद्ध” के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गयीं ।

जिसमे रूट सामुदायिक भवन बैढन से जनजागरूकता रैली प्रारम्भ कर जिला न्यायालय से होते हुये मस्जिद तिराहा – तुलसी मार्ग अम्बेडकर चौक से थाना रोड होते हुये सब्जी मंडी से होकर काली मां मन्दिर होते हुये जिला अस्पताल से वापस सामुदायिक भवन पहुँचकर जनजागरूकता रैली का समापन किया गया ।

वही बताते है कि दूध – सब्जी – फल – दवा – मिठाई इत्यादि जैसे खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने हेतु पहले छापामारी अब जनजागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक किया गया और इसके बाद खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालो को सामग्री जब्त कर जेल भेजे जायेगे और मिलावट करने से सभी दूर रहे ।
उक्त जनजागरूकता रैली में मुख्य रूप से अर्चना वर्मा (उप जिला मीडिया अधिकारी), खाद्य सुरक्षा अधिकारी- साबिर अली, मन्नू मिश्रा, फरदीन खान, आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी, जीएनएम नर्स ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं भारी संख्या में रैली में शामिल रही साथ – साथ जिला यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक- एन.एम. आर्मो सहित यातायात पुलिस व स्थानीय एसआई एवं पुलिस बल मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal