ग्वालियरआंतरी थाना क्षेत्र के टेकनपुर बाइपास पर भरतरी दफाई के पास तड़के सुबह ट्रक और कंटेनर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर आंतरी थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, तड़के 5 बजे डबरा से ग्वालियर और आगरा से आलू भरकर दतिया की ओर रहे थे। हाइवे स्थित ग्राम भरतरी दफाई के पास ट्रक और कंटेनर में आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रकों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रकों में फंसे चालकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचीं और दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया।एक साइड से बंद हुआ रास्ता
हाइवे पर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत से हाइवे का एक साइड का रास्ता जाम हो गया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरी साइड से निकाला। जाम हुए रास्ते को साफ कराने के लिए पुलिस ने जेसीबी और क्रेन को बुलवाया और दोनों ट्रकों को साइड में कराया। तब कहीं जाकर ट्रैफिक बहाल हो सका।
खून से हुआ लाल ग्वालियर झाँसी हाइवे टेकनपुर बाइपास पर ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal