ग्वालियर -डबरा में दोपहिया सवार 14 से 17 वर्ष के नाबालिगों के हाथों में सुविधास्वरूप अभिभावकों द्वारा वाहन की चाबी थमा दी जा रही है। अपितु बच्चों को सुविधा नही असल में हादसों की चाबी थमाईं जा रही है।जो सड़क पर बढ़ते यातायात दबाव के बीच लगातार हादसों को बढ़ावा दे रहा है। खासकर नाबालिग तो बाइक में ही स्कूल आना जाना कर रहे हैं।संत कंवरराम स्कुल मार्ग सुमंगला स्कुल कमलेश्वर कॉलोनी में विकट समस्या हे बच्चे तेज गति से कोचिंगों के आसपासवाहन बिना लायसेंस चलते अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को स्कूटी व मोटरसाइकिलों को बिना किसी भय के चलाने की अनुमति दे दी गईं है ,लेकिन वे शायद इस बात से अनजान हैं कि बच्चे किसी भी वत्त हादसों का शिकार हो सकते हैं।जिले के लगभग हर निजी एवं शासकीय स्कूलों में नाबालिग बच्चे अपनी स्कूटि यों व मोटरसाइकिलों पर फर्राटे भरते आते-जाते दिखाईं देते हैं ,लेकिन इस ओर न तो स्कूल प्रबंधन द्वारा ध्यान दिया जाता है और न ही अभिभावक गंभीरता से सोचते है। जिसके चलते किशोरों में दोपहिया वाहन दौड़ाने का शौक लगातार बढ़ता जा रहा है। नियमों को दरकिनार करते हुए नाबालिग दोपहिया वाहनों को लेकर सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं।जो कभी भी हादसों की वजह बन सकती है। विदित हो कि अधिकांश अभिभावकों द्वारा अपना समय व सिरदर्दी समाप्त करने के लिए बच्चों के हाथों में दोपहिया वाहन थमा दिए गए हैं और इस ओर से वे बेफित्र हो गए है।लेकिन ऐसा करके उन्होंने बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया है।बेशक भागदौड़ वाली जिंदगी में हर किसी के पास समय की कमी है।लेकिन फिर भी बच्चों की जिंदगी के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।
वर्तमान परिवेश में अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए स्कूली वाहन का प्रबंध करना पड़ता है।अगर अभिभावक स्कूली वाहन का प्रबंध न करें तो उन्हें अपने कामकाज से समय निकालकर बच्चों को स्कूल ले जाना व उन्हें वापस लाना पड़ता है।जिससे उनका खुद का काम प्रभावित होता है। इन परेशानियों से बचने के लिए अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को ही स्कूटी या मोटरसाइकिल आदि खरीदकर देने लगे हैं।
नाबालिग दोपहिया वाहनों को लेकर नियमों को दरकिनार करते हुए सड़कों पर फर्राटे भर रहे
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal