ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/08/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष – अरविन्द सिंह चन्देल के नेतृत्व में (माजन मोड़) राजीव चौक पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 75 वीं जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकताओ ने रैली

निकालकर राजीव चौक पहुचे वही “राजीव गाँधी अमर रहे” “जब तक सूरज चाँद रहेगा- तब तक राजीव नाम रहेगा”* के नारे गूँजे और उनके किये गये कार्यो को सराहा गया ।
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष- अरविंद सिंह चंदेल, प्रवीण सिंह (मंटू), रामअशोक शर्मा, कुंदन पाण्डेय, देवेंद्र पाठक, अनिल कुमार वर्मा, मीनाज आयज खान, पार्षद- मधु शर्मा, आईटी सेल, पप्पू सिंह, तुला प्रसाद कुशवाहा, कृष्णा साकेत सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal