ग्वालियर
बैंक प्रबंधन की अनदेखी के कारणडबरा शहर में लगे एटीएम बूथ असुरक्षा के बीच संचालित हो रहे हैं। वहां न तो सुरक्षागार्ड है और न ही मशीनों की स्थिति ठीक है। एटीएम पर सुरक्षागार्ड नहीं होने से रकम निकालते समय उपभोक्ता खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। शहर में ऐसे कई एटीएम हैं, जिन पर कीबोर्ड के अक्षर ही नहीं दिखते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन भी बैंक प्रबंधन को सुरक्षा गार्ड का इंतजाम करने के लिए आगाह कर चुका है, लेकिन प्रबंधन ने फिर भी कोई इंतजाम नहीं किए।
उल्लेखनीय है कि शहर के कई एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को असुरक्षा महसूस होती है। कई उपभोक्ता ठगी का शिकार हो चुके हैं। इस परेशानी को देखते हुए उपभोक्ता कई बार बैंक प्रबंधक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं कराए गए है। एटीएम बूथ सुरक्षागार्ड नहीं होने के कारण हादसे की आशंका बनी रही है। हालांकि सराफा बाजार में पुलिस चौकी है, लेकिन जब पुलिस गस्त पर निकल जाती है तो पूरा बाजार सुनसान हो जाता है। ऐसे में एटीएम बूथ पर घटना होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाती है। बीते दिन ग्वालियर में रात बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पास से किसी व्यक्ति के निकल आने से बदमाश भाग गए।
बैंक के एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड की व्यवस्था अनिवार्य होना चाहिए, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के संचालित हो रहे हैं। शहर के सराफा बााजार में सेंट्रल बैंक, एसबीआई, पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम बूथ हैं, लेकिन किसी भी बूथ पर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात नहीं है। इसके साथ ही सेंट्रल बैंक के एटीएम के गेट का कांच और एसबीआई एटीएम बूथ का गेट पिछले काफी समय से टूटा पड़ा है। इसे अभी तक दुरूस्त नहीं कराया गया है। एटीएम बूथ में गेट नहीं होने के कारण आवारा मवेशी बूथ के अंदर घुसकर बैठ जाते हैं। कई बार तो गाय भी बूथ के अंदर चली जाती है।
आए दिन खराब रहती हैं मशीन
सराफा बाजार में लगे एटीएम में अगर एसबीआई एटीएम को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी बैंको की एटीएम मशीन आए दिन बंद पड़ी रहती है। अगर मशीन चल भी रही होती है तो कैश नहीं होने की समस्या रहती है। सेंट्रल बैंक के एटीएम में कैश की समस्या आए दिन बनी ही रहती है। इसके साथ मुख्य रोड पर जोधपुर मिष्ठान के पास लगी एटीएम मशीन में भी आए दिन नकदी की समस्या बनी रहती है।इनका कहना है-
एटीएम पर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाना बैंक की जिम्मेदारी है। बैंकों के प्रबंधन को इस संबंध में आगाह भी किया गया है। हालांकि शहर में पुलिस लगातार गश्त करती रहती है, ताकि बदमाशों पर नजर रखी जा सके।
-उमेश सिंह तोमर, एसडीओपी डबरा।
बिना सुरक्षागार्ड के एटीएम बूथ असुरक्षित, खतरे की आशंका
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal