ग्वालियर- शहर में कहीं भी फॉल्ट को ट्रेस करने, उसके कारणों का आकलन करने वाला तथा ट्रिपिंग-फॉल्ट की लोकेशन बताने वाले स्काडा सिस्टम का विस्तार इस माह के अंतिम सप्ताह तक ईस्ट डिवीजन तक कर दिया जाएगा। ईस्ट डिवीजन तक स्काडा के पहुंचने के साथ ही पूरा सिटी सर्किल स्काडा में कवर हो जाएगा। अभी तक स्काडा सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ डिवीजन के सब स्टेशनों को कवर कर रहा है। ईस्ट डिवीजन तक स्काडा के पहुंचते ही पूरा सिटी सर्किल इसके दायरे में आ जाएगा, लेकिन इस सुविधा का आम लोगों को रत्तीभर भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
करीब 33 करोड़ रुपए खर्च करने और 9 साल के इंतजार के बाद जब ग्वालियर के रोशनी घर स्थित मुख्यालय में स्काडा भवन ने काम करना शुरू किया तो दावे किए गए थे कि शहर में कहीं भी फॉल्ट या ट्रिपिंग आएगी तो वह स्काडा के मॉनिटर पर शो करेगी। पूरी लोकेशन ट्रेस होने के बाद लाइन स्टाफ को वह जगह बता दी जाएगी, जहां फॉल्ट है, जिसके बाद लाइन स्टाफ 30 मिनट के अंदर फॉल्ट दुरुस्त कर लाइन चालू करा देगा। स्काडा से पहले फॉल्ट तलाशने लाइन स्टाफ को मैन्युअल काम करना पड़ता था, जिसमें समय लगता था। लेकिन स्काडा के लांच होने के बाद भी बदलाव नहीं आया। बीते जनवरी माह से लेकर अब तक जितने भी फॉल्ट- ट्रिपिंग आए, हर जोन के लाइन स्टाफ ने उन्हें मैन्युअली व लाइन पेट्रोलिंग के जरिए ही ट्रेस किया। जिसके कारण कई बार फॉल्ट तलाशने में दो घंटे तक का वक्त लगा।
सिर्फ 33 लाख रुपए खर्च हाेते 4जी नेटवर्क पर लाने मेंएक तरफ स्काडा को खड़ा करने में बिजली कंपनी ने 33 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन जो मॉडेम इस्तेमाल हुए, उनमें नेट कनेक्टिविटी टू जी रख दी। 4 जी नेटवर्क के समय 2 जी नेटवर्क पर स्काडा के निर्भर होने के कारण इस सिस्टम ने काम ही नहीं किया। पिछले 1 साल से भोपाल स्थित एमडी ऑफिस में स्काडा को 2 जी से 4 जी नेट कनेक्टिविटी पर ले जाने की फाइल धूल खा रही है। इस पर अधिकतम 33 से 35 लाख रुपए ही खर्च होंगे। लेकिन अफसर इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
2जी नेटवर्क की वजह से बेकार हुआ 33 करोड़ रुपए का स्काडा सिस्टम
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal