Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मानवाधिकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने बन्द पड़े मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलने वाला पुनः संचालित कराने हेतु कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र।।।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खाद्यान आवंटन के बाद भी जिले में नही संचालित हो पाया गरीबो का भोजनालय

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना गरीब – मजदूर एवं जरूरतमंदों को मात्र 5/- रुपये में भरपेट भोजन मिलने वाला नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा संचालित था जो लोकसभा चुनाव के पहले से बन्द पड़ा है वही गरीब – मजदूर – जरूरतमंद चौराहों पर चर्चा करते दिखे और कहते है कि कभी – कभार जल्दबाजी में सुबह मजदूरी के लिये घर से निकलते थे तो भूखे नही रहना पड़ता था और अब 5 से 10 लग जाते है समोसे खाकर सन्तोष करना पड़ता है कम से कम मजदूरी नही मिलती थी तो 5 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाता था ।

वही मानवाधिकारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष- अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में आवक – जावक शाखा में आवेदन पत्र दिया और उनका कहना है कि पूर्व की भांति गरीब असहाय मजदूरों के लिये मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलने वाला पुनः संचालित कराये जाने का पत्र दिया गया वही बताते हैं कि राज्य के प्रत्येक जिलों में मात्र ₹5 रुपये में एक वक्त का भरपेट भोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा था जो अभी भी राज्य के अन्य जिलों में संचालित है लेकिन सिंगरौली में आज के दिनांक में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा बंद करा दिया गया है जब की मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबो का भोजनालय बन्द न हो इसलिए प्रत्येक जिले में खाद्यान आवंटन कर दिया गया है लेकिन सिंगरौली जिले में अभी तक 5 रुपये में भोजन मिलने वाला भोजनालय संचालित नही हो पाया है और जिसके कारण जिले के गरीब असहाय मजदूर भोजन के लिये यहां-वहां भटकने के लिए मजबूर हैं ।

जिसकी लिखित सूचना पूर्व में जिला कलेक्टर सिंगरौली व नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त को दिया जा चुका लेकिन आज दिनांक तक भोजन संचालित नहीं कराया गया गरीब मजदूर हितों को देखते हुये अतिशीघ्र प्रारंभ किये जाने की मांग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...