Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सतना कलेक्टर कीफेसबुक पर फेक आईडी बनाई और ग्वालियर के वकील से ठग लिए 20 हजार रुपए

ग्वालियर-
फेसबुक पर सतना कलेक्टर डाॅ. सतेंद्र सिंह की फेक आईडी बना कर उनके एक मित्र से 20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच यहां के लीड बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक की उस ब्रांच को खोज निकाला है, जिस खाते में ठगी की रकम जमा कराई गई थी। ये बैंक अकाउंट झारखंड स्थित सिंहभूमि (जमदेशपुर) निवासी पुष्पाकर आर्या के नाम पर है।
 
खाते में महज 142 रुपए शेष हैं। बुधवार सुबह 6 बजे कलेक्टर डाॅ. सिंह के पास उनके ग्वालियर के एक अधिवक्ता मित्र जीतेन्द्र कुशवाहा का फोन आया कि उनके खाते में ट्रांसफर की गई 20 हजार रुपए की राशि कन्फर्म हो गई है या नहीं? ये सुनकर कलेक्टर हैरत में रह गए।
 
पूरी बात सुनकर पता चला कि किसी ने फेसबुक पर उनकी फेक आईडी बनाकर मैसेंजर के जरिए पैसे की मांग की है। इसके बाद डाॅ. सिंह ने फौरन अपने फेसबुक अकाउंट पर मैसेज पोस्ट कर सभी को आगाह किया कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी इस ठग के झांसे में नहीं आए। मामला सामने आने के बाद एसपी रियाज इकबाल ने एडीशनल एसपी गौतम सोलंकी को जांच सौंपी और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया।
 
बड़ामलहरा के युवक से भी मांगे 20 हजार रु., युवक ने कहा कि खाते में 7 हजार हैं, तो लिखा, उतने ही भेज दो : सतना कलेक्टर और छतरपुर के पूर्व जिला पंचायत सीईओ सत्येंद्र सिंह के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आइडी से बड़ामलहरा के दिलीप अग्रवाल से भी 20 हजार रुपए मांगे गए। जब दिलीप ने खाते में सिर्फ 7 हजार रुपए होने की बात कही तो वह उतने ही लेने को राजी हो गया। उसने इंडियन बैंक का एक खाता नंबर देकर उसमें 7 हजार रुपए डालने की बात कही। दिलीप ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर फेसबुक पर वायरल कर दिया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...