ग्वालियर-
डबरा में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला मंडल इकाई द्वाराहोटल एन डी ग्रांड ठाकुर बाबा रोड में लगाए गए हाट बाजार में पहुंचीं प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी ने हाट बाजार की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यहां आकर स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे कई तरह का सामान खरीदने को मिलेगा। हाट बाजार में उन्होंने अपने लिए साड़ी पसंद की और पूजा का सामान भी खरीदा।
ललितपुर के स्टायलो के काउंटर से एक ड्रेस भी खरीदी

उनकी नजर जब डिजाइनर चप्पलों पर पड़ी तो उन्होंने वहां पहुंचकर अपने लिए दो जोड़ी डिजाइनर चप्पलें भी खरीदी।
प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी होटल एनडी ग्रांड में लगे दो दिवसीय हाट बाजार का शुभारंभ करने पहुंची थी। उन्होंने हाट बाजार का शुभारंभ कर सामान के काउंटरों पर विजिट की व जानकारी ली। इस मौके पर कांग्रेस के ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। यह दो दिवसीय हाट बाजार एक अगस्त तक चलेगा। इसमें ग्वालियर, ललितपुर महेश्वर, झांसी, स्थानीय और जयपुर सहित अन्य शहरों के आइटम बिकने आए हैं। इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, चंचल अग्रवाल आदि मौजूद थीं।
हाट बाजार में यह मिलेगा सामान
हाट बाजार में करीब तीन दर्जन काउंटर लगाए गए हैं। जहां ज्वेलरी, साड़ी सूट, राखी, श्रृंगार का सामान, बैग, कुर्ती, मालाएं सहित कई तरह का डिजाइनर सामान एक ही जगह पर खरीदने को मिलेगा। इसके अलावा चाट काउंटर भी लगाए गए हैं। पहले ही दिन हाट बाजार में पहुंचे लोगों को उनकी पसंद का सामान मिल सका। दोपहर के बाद देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगती रही
मुझे विधवा पेंशन मिलनी बंद हो गई मैं परेशान हूं
हाट बाजार में जब मंत्री इमरती देवी काउंटरों पर विजिट कर रही थी तभी हाट बाजार में हैंडमेड आइटम बेचने वाली शहर की भारती ने कहा कि मैडम, मुझे पिछले एक साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। मैं विभागों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो गई हूं। अगर मेरी विधवा पेंशन शुरू हो जाती तो कुछ आर्थिक तंगी दूर हो जाती। इतना सुनते ही मंत्री इमरती देवी ने जल्द पेंशन शुरू कराने का आश्वासन दिया। उक्त विधवा महिला हाट बाजार में पोशाक बेचने पहुंची थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal