Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

देह व्यापार रैकेट सेग्वालियर में सुर्खियों में आए होटल पर शिकंजा, मालिक बोला- मैं टारगेट, बाकी को छूट

ग्वालियर -ग्वालियर में देह व्यापार रैकेट चलाने को लेकर सुर्खियों में आए रेसकोर्स रोड स्थित होटल नीरज को बंद कराने के लिए एसपी नवनीत भसीन ने कलेक्टर अनुराग चौधरी को पत्र लिखा है। 11 जून को देह व्यापार रैकेट और एफआईआर का हवाला देते हुए एसपी ने इस होटल के आसपास वीवीआईपी लोगों और अफसरों के बंगले होना भी एक कारण बताया है।
 
उधर होटल मालिक सावंत सिंह ने इसे टारगेट कार्रवाई बताते हुए कहा कि शहरभर के होटलों में क्या चल रहा है, क्या पुलिस को पता नहीं है, वह सब जानती है। मेरा होटल जानबूझकर बंद कराया गया है। खास बात यह कि आए दिन होटलों और गेस्ट हाउसों में देह व्यापार रैकेट पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने इतनी संजीदगी पहली बार दिखाई है।
 
ज्ञात रहे कि रेसकोर्स रोड स्थित होटल नीरज के मालिक सावंत सिंह हैं, जिनका नीरज ट्रेवल्स भी है। इसी ट्रैवल्स के पास शहर की स्मार्ट सिटी की बसों का काम है। पिछले कुछ समय में दो-तीन बार होटल नीरज में युवक युवतियों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ जा चुका है। 11 जून 2019 को पड़ाव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने होटल पर रेड की थी और युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था।
 
मौके पर देह व्यापार से जुड़े तथ्य और सामग्री भी बरामद की गई थी। इस मामले में होटल मैनेजर से लेकर स्टाफ पर अनैतिक कारोबार के तहत मुकदमा कायम किया गया और गिरफ्तारियां की गईं।
 
 
कैबिनों जैसे होटलों में चल रहा देह व्यापार
 
होटल संचालक का कहना है शहरभर में गली-गली और कैबिनों जैसे होटलों में क्या चल रहा है, यह किसी भी थाना पुलिस से छिपा नहीं है। इससे पहले भी दीनदयाल नगर स्थित सम्राट गेस्ट हाउस, गांधी नगर के कुछ गेस्ट हाउस, लॉज में पुलिस की छापेमार कार्रवाई हो चुकी है।
 
कुछ बड़े होटलों में भी पुलिस रेड कर चुकी है, जहां युवक-युवतियां मिलते हैं और कार्रवाई भी होती है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुलिस ने जिला प्रशासन को उस स्थान पर कार्रवाई या बंद कराने के लिए पत्र लिखा हो। शहरभर के ऐसे होटलों पर कार्रवाई के लिए बड़ी मुहिम की जरूरत है, एक होटल पर कार्रवाई की,यह तो ठीक है।
 
प्रस्ताव भेजा है
 
होटल नीरज पर दो बार एफआईआर हो चुकी है, यहां देह व्यापार पकड़ा गया है। अनैतिक कारोबार में यह होटल लिप्त है, जिस पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है – नवनीत भसीन, एसपी, ग्वालियर
 
टारगेट किया गया
 
मुझ पर कार्रवाई टारगेट करके की गई है। बार-बार पुलिस आती है, पुलिस तो कुछ भी कर सकती है। फूलबाग स्थित होटलों से लड़के-लड़कियों को निकलते देखा जा सकता है, सिर्फ मेरा ही होटल क्यों दिखा- सावंत सिंह, होटल मालिक
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...