Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लोकायुक्त जांच-ढाई करोड़ की चोरी के बाद बाबू आया था निशाने पर हैडिंग- 20 मिनट लगाए दरवाजा खोलने में, जेवर छत पर रखे कचरे के डिब्बे में फेंके

ग्वालियर-
गांधीनगर स्थित घर से ढाई करोड़ चोरी होने के बाद से ही राजस्व विभाग के बाबू संजय भगवानी लोकायुक्त की नजर में चढ़ गया था। बाबू को भी यह बात पता थी कि इसकी जांच लोकायुक्त कर रही है।
यही वजह रही कि जब लोकायुक्त की टीम पहुंची तो उसे संजय भगवानी के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं मिला। वहीं, शुक्रवार की तड़के जब पुलिस के साथ लोकायुक्त की टीम को द्वारिकापुरी स्थित आलीशान मकान पर खड़ा देखा तो उसने पहले दरवाज नहीं खोला। टीम लगातार 20 मिनट तक डोर बेल बजाती रही। सर्चिंग में लोकायुक्त की टीम को छत पर रखे कचरे के डिब्बे में सोने-चांदी के गहने मिले। टीम का के सदस्यों के मुताबिक उसने सोने-चांदी के गहने अन्य सामान छिपाने का प्रयास कर रहा था। टीम को सर्च करने में साढ़े आठ घंटे का समय लगा। वहीं गौरव सचदेवा के दोनों बच्चे टीम के साथ खेलते रहे।
ढाई करोड़ की चोरी, दर्ज कराई थी पौने पांच लाख की चोरी
एसपी लोकायुकत संजय सिन्हा ने बताया कि राजस्व विभाग में बाबू संजय भागवानी के घर से ढाई करोड़ रुपए चोरी हुई थी। बाबू के साले गौरव सचदेवा ने सितंबर 2016 में पड़ाव थाने में पौने पांच लाख रुपए चोरी जाने का मामला बाबू के भतीजे नितिन भागवानी, पड़ोसी रवि प्रजापति व वैभव गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि बाबू के घर से ढाई करोड़ चोरी गए थे। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक करोड़ 48 लाख रुपए बरामद भी कर लिए थे।
साले ने दावा किया था कि चोरी गए ढाई करोड़ मेरे थे, फिर भी नहीं बच पाया
ढाई करोड़ रुपए के संबंध में मीडिया को बुलाकर साले गौरव सचदेवा ने दावा किया कि चोरी गए ढाई करोड़ रुपए मेरे थे। रवि के पिता भागीरथ प्रजापति को पुलिस ने पुत्र की मदद करने के आरोप में नामजद कर लिया था। जबकि उसका कहना था कि उसी ने पुलिस को बताया था कि बाबू के घर से पौने पांच लाख नहीं काफी रुपया चोरी गया है। तत्कालीन पड़ाव थाने के टीआई मदन मोहन मालवीय को 70 लाख की रुपए दे चुका है। 50 लाख रुपए बेटे को हाजिर कराने पर भागीरथ ने पुलिस को सौंपे थे। इसी सदमे में उसकी मौत हो गई थी। गौरव सचदेवा ढाई करोड़ रुपए स्वयं का होने का दावा करने से पहले संपति घोषित करने के साथ 90 लाख रुपए पेनल्टी के रूप में आयकर विभाग में जमा करा दिये थे। लेकिन आज तक गौरव यह नहीं बताया पाया कि यह रुपए उसके पास से कहां से आये? इन रुपयों का उसके किसी बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं हुआ था। और नही किसी संपति की खरीद-फरोख्त होने के प्रमाण वह प्रस्तुत कर सका। इसी आधार पर बाबू संजय भागवानी के साथ उसके साले गौरव सचदेवा को लोकायुक्त ने आय से अधिक संपति के मामले में नामजद किया है।
5 रजिस्ट्रियां व साढ़े नौ लाख का सोना मिला-
1- एक दुकान सहित पांच अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री, (एक पुश्तैनी मकान) रजिस्ट्रियों पर अंकित मूल्य 31 लाख 54 हजार रुपए
– द्वारिकापुरी में 1500 फीट में दो मंजिला अलीशन मकान) मकान पर सुमन सचदेवा के नेम प्लेट हैं। ( इस मकान की अनुमानित कीमत एक करोड़ के लगभग हो सकती है)
-द्वारिकापुरी से 100 मीटर की दूरी पर श्रुति इनक्लेव में गौरव सचदेवा की मां शशि के नाम पर फ्लैट।
– भागवानी परिवार के नाम पर गांधी नगर में पुश्तैनी मकान । इसके अलावा एक प्लॉट की रजिस्ट्री के कुछ आधे-अधूरे दस्तावेज मिले हैं।
सचदेवा- भागवानी परिवार के नाम पर फालका बाजार व शिंदे की छावनी दो दुकान, एक दुकान पर मालिकाना हक है, दूसरी दुकान किराए पर है। एक दुकान में कॉस्मेटिक व दूसरी में बुटीक का काम है।
2 – 384 ग्राम के स्वर्ण आभूषण– (कीमत 7 लाख 73 हजार, 500 रुपए)
3- 450 ग्राम चांदी (कीमत 17000 रुपए)
4- 26 हजार 500 रुपए कैश
5- बीमा पॉलिसी (जमा राशि 2 लाख 54 हजार)
6- द्वारिकापुरी मकान में (25 लाख 816 रुपए की इवेंट्री)
7 – श्रुति इनक्लेव (फ्लैट) ( 9 लाख 96 हजार 980 रुपए की इवेंट्री)
8 – गांधी नगर में पुश्तैनी मकान (2 लाख 30 हजार की इवेंट्री)
9 – बैंक पासबुक में ( 38 हजार 615 रुपए) मिले हैं।
चोरी गए ढाई करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति में शामिल
मकानों की वास्तवित कीमत के लिए पीडब्ल्यूडी से कराएंगे आकलन
मकानों व दुकान की वास्तविक कीमत का आकलन कराया जाएगा, उसके बाद ही इनकी वास्तिवक कीमत सामने आ पाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग से इस बात जानकारी मांगी गई है कि संजय भागवानी को 1992 में नियुक्ति के बाद वेतन अन्य भत्तों के रुपयों में कितनी राशि मिली है। उसके बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
संजय सिन्हा, एसपी, लोकायुक्त
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...