ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/07/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला चिकित्सालय बैढन में जिला प्रसूति कक्ष में उपचार हेतु महिला – देवश्री नामदेव पति- दिलीप नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डगा- बरगवां की भर्ती थी जिनकी हालत ठीक नही है वही परिजनों ने आरोप लगाते हुये कहा कि 2 घण्टे से डॉक्टर देखने तक नही आये और नर्स द्वारा भी डॉक्टर को फोन करने के बावजूद धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब नही आये पीड़िता मरीज पेट की दर्द से कराह रही थी और पहले से आस्थमा रोग की बीमारी है जिसका उपचार चल रहा है 2 घण्टे के

इंतजार के बाद नर्स द्वारा रेफर कराकर आनन – फानन में एम्बुलेंस द्वारा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त के लिये ले जाया गया ।
*वही जिला मुख्य चिकित्साधिकारी – डॉ.आर.पी.पटेल से बात की गयी तो उन्होंने कहा प्रसूति कक्ष में डॉक्टर की ड्यूटी नहीं रहती है नर्स की कहने पर डॉक्टर पहुंचते उनका यही जवाब था फिर भी फोन करने बाद 30 से 40 मिनट तक इंतजार होता रहा डॉक्टर साहब नही आये नेहरू ले जाना पड़ा और भगवान भरोसे जिला चिकित्सालय चल रहा है और जिले के जिम्मेदार अधिकारी की बहुत ही आवश्यकता है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal