बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन आज दिनांक 30 जुलाई 2019 को सुबह 09:00 बजे से 01:00 बजे तक “लायंस क्लब” बैढ़न सिटी द्वारा पर्यावरण को स्वस्थ और संतुलित बनाये रखने के लिये प्राइवेट विद्यालय ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया और बच्चों को पर्यावरण सहेजने हेतु संरक्षण के बारे में बताया गया ।

वही साथ ही साथ मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम बैढन अस्पताल के सहयोग से स्कूली बच्चों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से किया गया जो लगातार 1 सप्ताह तक जारी रहेगा और लायंस क्लब मंडलाध्यक्ष- एम.जे.एफ. लायन, डॉ. सतीश शर्मा के आह्वान पर सेवा जुनून से कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र में कई तरह के सेवा सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं और इसमें सभी लायन सदस्यो ने बढ़ – चढ़कर एवं उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और आगे निरन्तर जारी रहेगा ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप लायन – डा.डी. के.मिश्रा, प्रदीप कुमार अग्रवाल, इम्तियाज अहमद,संजय ताम्रकार, एम.जे. एफ. लायन, एस.डी.सिंह, कामतानाथ केशरवानी, विकाश गोयनका, एम.पी.पाठक,जम्मू बेग,अजय श्रीवास्तव, विमल कुमार अग्रवाल,पंकज सिक्का, हरिदास गुप्ता, मोहन जायसवाल,अमित कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य लायन मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal