बढ़ता कारवाँ BK NEWS//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- मध्यप्रदेश शासन के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने महादेव बाबा भोले नाथ के सावन जैसे महापर्व के दूसरे सोमवार की सभी जनता को बधाई देते हुए कहा है कि सावन महीना भगवान भोले नाथ का महापर्व त्यौहार है जिसमे सभी श्रद्धालुओ के ऊपर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहती है आज सावन का दूसरा सोमवार है भगवान शिव की आप सभी पर आशीर्वाद बना रहे आप स्वस्थ्य और खुशहाल रहे भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ
भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन के सोमवार की बधाई

सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिवजी की आराधना की। देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए पूरा सावन माह पर्व से कम नहीं है।
देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु के शयन के लिए चले जाने के कारण भगवान शिव पर ही सृष्टि के पालन की भी जिम्मेदारी होती है। जिससे महादेव संहारक की जगह सृष्टि के पालनहार की तरह भक्तों का उद्धार करते हैं।
सावन माह में शिव पूजा और शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इसी कारण सावन माह के सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है,शिवालय शिव मंदिरों में भगवान शिव को जल, गंगा जल, दूध, बेल पत्र, समी, गन्ना रस, चावल ,फूल, फल आदि लेकर रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं
घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच शंखनाद के साथ शिव आरती और ओम् नम: शिवाय के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जप कर शिव जी की पूजा की जाती है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal