ग्वालियर-
स्कूल से लेकर कॉलेज तक फर्स्ट डिवीजन से पास करने के बाद शहर की लड़की गरिमा ने उत्तर प्रदेश की प्रोविंशियल सिविल सर्विसेज-ज्युडिशियरी का एक्जाम पहले ही प्रयास में पास कर शहर का नाम रोशन किया है। यह एक्जाम पास करने के बाद अब 26 वर्षीय गरिमा सक्सेना का चयन बतौर सिविल जज हो गया है।

आनंद नगर में रहने वाली गरिमा सक्सेना ने फालका बाजार स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। उनके पिता संजय सक्सेना मप्र नागरिक आपूर्ति निगम में रीजनल मैनेजर उज्जैन के पद पर पदस्थ हैं और उनकी मां बबिता सक्सेना हाउस वाइफ हैं। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान लॉ फील्ड की तरफ था। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने भारतीय विद्यापीठ पुणे से बीएएलएलबी की। वर्ष 2015 में यह कोर्स फर्स्ट डिवीजन से पूरा करने पर संस्थान ने उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा। गोल्ड मेडलिस्ट होने के कारण ही मेरिट के आधार पर उनका सेलेक्शन राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला में एलएलएम कोर्स के लिए हुआ। इस कोर्स में भी मेरिट में आने पर उन्हें गोल्ड मेडल मिला। गरिमा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रोविंशियल सिविल सर्विसेज-ज्युडिशियरी (पीसीएस) में पहली बार प्रयास किया। गत 13 जुलाई को 610 स्टूडेंट्स में उनकी रैंक 145वीं आई है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal