बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//सिंगरौली:- नगर पालिक निगम सिंगरौली में इस समय कांग्रेस के नेताओ द्वारा जगह जगह बैठक कर जनता की समस्या की निवारण करने का काम किया जा रहा है उसी क्रम में आज जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल ने सिंगरौली जिले के नगर पालिक निगम में काबिज भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की महापौर व नगर पालिक निगम अध्यक्ष जनता की समस्या को भूल अपने विकास के में लगे हुए है

जिसके कारण जनता को सड़क ,पानी ,नाली आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है वही उन्हें आगे कहा कि सिंगरौली नगर पालिक निगम में भाजपा की सरकार है जिसके कारण वार्डो में सड़क, पानी, नाली की समस्या बनी हुई है वही कहि मीठा जल के नाम पर तो, कही सीवेज पाइप लाइन के लिए लगातार वार्डो की सड़को की खुदाई कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण आम जनता को सड़कों पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही कई बार दुर्घटना होने से लोग बचे है क्योंकि कई बार 2 पहिया वाहन कीचड़ गड्ढो में तब्दील हो चुकी सड़को पर फिसल जाती है जिससे लोगो को चोट भी आई है वही कई जगहों पर लगे हाइ मास्क लाइट बंद पड़ी हुई है तो कही नाली पूरी तरह से गंदगी से भरी पड़ी है इन समस्याओं के अलावा बढ़ी हुइ बिजली बिल, खाद्यान वितरण,आदि समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लगातार वार्डो में बैठक कर जनता की समस्या से रूबरू हो रहे है और जनता की समस्या का निदान करवाने की कोशिश कर रहे है आज वार्ड 22 घरौली कला की समस्याओं को लेकर नवानगर कांग्रेस कार्यालय में बैठक की गई

बैठक में मुख्यरूप से तुला प्रसाद कुशवाहा,रविन्द्र द्विवेदी, मनोज सिंह,जुल्फिकार अली,रणवीर सिंह,राजकुमार सिंह,श्याम सुंदर शाह,राजकुमार सिंह,देवशरण कुशवाहा,गणेश प्रताप सिंह,विमल लाल बैगा, राम जियावन कहार, दीपक कुशवाहा, छोटे लाल वर्मा, लालजी पनिका,रामजनम विश्वकर्मा,छविनाथ कहार, अजय कुशवाहा, शिव शाह,मोहित कुशवाहा, रघुपति सिंह व वार्डवासी उपस्थित रहे
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal