Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्कूली वाहन से जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं

ग्वालियर
स्कूल खुले हुए 17 दिन बीत चुके हैं। अब तक 137 वाहनों स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी स्कूली वाहन से जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके। यह हालत तब है, जब 5 जुलाई को 18 जज स्कूली वाहनों की जांच के लिए सड़क पर उतरे थे। इस दौरान 126 स्कूली वाहन, जिनमें निजी वैन, बस व ऑटो शामिल थे, से 2.24 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया था। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बसों की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया। बुधवार को सुबह 7 बजे आरटीओ अमला जब स्कूली वाहनों की जांच के लिए सड़क पर उतरा तो फिर से कमियां मिलीं। इस दौरान एक निजी वैन व तीन स्कूल बसें जब्त की गईं।
बुधवार को चार शहर का नाका में एक निजी वैन मिसहिल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी, जिस आरटीओ ने जब्त किया। वहीं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल लिखी बस में केंद्रीय विद्यालय-4 के बच्चे थे। इस बस में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, न जीपीएस। इतना ही नहीं, अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायरी डेट का लगा था। इस पर बस जब्त करने के साथ आरटीओ ने बस ड्राइवर रामनिवास पाल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं वेंडी स्कूल की दो बसें बिना रजिस्ट्रेशन के मिलीं। इन दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, वैन में भी बैठा रहे हैं बच्चे
चार शहर का नाका चौराहा पर स्कूल बसों की चेकिंग में अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट का मिला।
सुधार नहीं करने पर वेंडी स्कूल की मान्यता खत्म करने आरटीओ प्रस्ताव भेजेंगे
वेंडी स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली वाहनों की व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने पर आरटीओ एमपी सिंह जिला प्रशासन के माध्यम से बोर्ड के पास मान्यता खत्म करने का प्रस्ताव भेजेंगे। बुधवार को जांच के दौरान इस स्कूल की दो बस मिलीं। दोनों का रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसमें से एक बस मुरैना में रजिस्टर्ड थी, जिसकी एनओसी बस ऑपरेटर ने ले ली है। लेकिन ग्वालियर में इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्कूल परिसर के अंदर नहीं उतारा जा रहा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...